ये हैं PUBG Mobile और BGMI में “Chicken Dinner” पाने के आसान टिप्स
PUBG Mobile और BGMI खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता है कि मैच के अंत में उसकी स्क्रीन पर “Winner Winner Chicken Dinner” लिखा आए। यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि सही रणनीति, धैर्य और समझदारी से खेले गए गेम का नतीजा होता है। कई खिलाड़ी अच्छी गन स्किल के बावजूद चिकन डिनर नहीं जीत पाते, क्योंकि वे गेम प्लानिंग पर ध्यान नहीं देते। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि PUBG या BGMI में चिकन डिनर पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
1. सही मैप और मोड का चुनाव करें
चिकन डिनर की शुरुआत सही मैप और मोड चुनने से होती है। नए खिलाड़ियों के लिए Erangel और Livik सबसे बेहतर माने जाते हैं।
Livik छोटा मैप है, जहां मुकाबले जल्दी खत्म होते हैं और जीत की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं Erangel में पोजिशनिंग और रणनीति ज्यादा मायने रखती है। अगर आप सोलो मोड में नए हैं, तो पहले Duo या Squad खेलकर गेम सेंस और टीमवर्क सीखना फायदेमंद रहता है।
2. समझदारी से लैंडिंग लोकेशन चुनें
मैच शुरू होते ही हॉट ड्रॉप करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। Pochinki, School या Bootcamp जैसी जगहों पर उतरने से शुरुआती फाइट में जल्दी एलिमिनेट होने का खतरा रहता है। अगर आपका लक्ष्य चिकन डिनर है, तो Shelter, Farm, Mylta, Prison या छोटे कंपाउंड्स में उतरना बेहतर विकल्प होता है। यहां आपको सुरक्षित लूट मिलेगी और गेम को धीरे-धीरे कंट्रोल में खेलने का मौका मिलेगा।
3. लूटिंग और हथियारों का सही चयन
सिर्फ ज्यादा लूट इकट्ठा करना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही हथियारों का कॉम्बिनेशन जरूरी होता है। एक Assault Rifle (M416, AKM, Scar-L) और एक DMR या Sniper (Mini-14, SKS, M24) आपके लिए परफेक्ट सेटअप हो सकता है।इसके साथ लेवल-2 या लेवल-3 हेलमेट और वेस्ट, मेड किट, फर्स्ट एड और एनर्जी ड्रिंक्स जरूर रखें। लूट करते समय खुले में ज्यादा देर खड़े न रहें।
4. ज़ोन मैनेजमेंट और पोजिशनिंग
चिकन डिनर जीतने में सेफ ज़ोन का सही इस्तेमाल सबसे अहम होता है। हमेशा कोशिश करें कि आप ज़ोन के अंदर या उसके किनारे खेलें। जल्दबाजी में भागने के बजाय पहले ज़ोन की अगली लोकेशन समझें और फिर मूव करें। ऊंची जगह, पेड़, चट्टान या घर का कवर लें। खुले मैदान में बिना कवर फाइट लेने से बचें।
5. फाइट कब लेनी है और कब नहीं
हर दुश्मन से भिड़ना जरूरी नहीं होता। समझदार खिलाड़ी वही होता है जो सही समय पर लड़ाई करता है।अगर आपके पास सही हथियार, हेल्थ या कवर नहीं है, तो फाइट टालना ही बेहतर होता है।Third Party रणनीति अपनाएं, यानी जब दो टीमें आपस में लड़ रही हों, तब सही मौके पर अटैक करें।
6. साउंड और मैप अवेयरनेस बढ़ाएं
अच्छे हेडफोन का इस्तेमाल करें ताकि दुश्मन के कदमों, गाड़ी की आवाज और फायरिंग की दिशा का सही अंदाजा लग सके।
मिनी मैप पर फायरिंग इंडिकेटर, ज़ोन टाइमर और रेड ज़ोन की जानकारी पर नजर रखें। यह छोटी-छोटी बातें आपको एंड गेम तक सुरक्षित पहुंचाती हैं।
7. एंड गेम में पेशेंस बनाए रखे
जब मैच के आखिरी 5- 10 खिलाड़ी बचते हैं, तब जल्दबाजी सबसे बड़ा दुश्मन बन जाती है।स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल पोजिशन बदलने और कवर बनाने के लिए करें। ग्रेनेड और फ्लैश का सही समय पर उपयोग आपको बढ़त दिला सकता है। एंड ज़ोन में शांत दिमाग से खेलना अक्सर चिकन डिनर तक पहुंचा देता है।







