BGMI खेलने वालों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। Krafton ने BGMI का नया 4.2 वर्ज़न रोलआउट कर दिया है, जिसमें iPhone 17 यूज़र्स के लिए आधिकारिक तौर पर 120 FPS सपोर्ट शामिल किया गया है। इस अपडेट के बाद iOS डिवाइसेज़ पर गेम पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस देगा। अब तक iPhone पर BGMI अधिकतम 90 FPS तक सीमित था, जबकि कई प्रीमियम Android स्मार्टफोन्स पहले ही हाई फ्रेम की सुविधा दे रहे थे। BGMI 4.2 अपडेट के साथ iOS यूज़र्स का यह इंतज़ार खत्म हो गया है। इस आर्टिकल में हम आपको BGMI में 120 FPS सपोर्ट एक्टिव हुए फीचर्स के बारे में बताएँगे।
iPhone 17 के लिए BGMI में 120 FPS हुआ एक्टिव
लंबे समय से iPhone 17 यूज़र्स 120 FPS सपोर्ट की मांग कर रहे थे। नए अपडेट के जरिए Krafton ने यह फीचर सीधे गेम में जोड़ दिया है। हाई फ्रेम रेट की मदद से खिलाड़ियों को ज्यादा क्लियर विज़ुअल्स और तेज़ रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। अच्छी बात यह है कि इस फीचर को ऑन करने के लिए किसी अलग सेटिंग या ट्रिक की ज़रूरत नहीं होती है।
iPhone 17 में BGMI 120 FPS ऑन करने का तरीका
अगर आप iPhone 17 पर BGMI में 120 FPS चालू करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप एक्टिव कर सकते हैं।
- अपने iPhone 17 में BGMI लॉन्च करें
- होम स्क्रीन से Settings ओपन करें
- Graphics & Audio सेक्शन पर जाएं
- Frame Rate / Smoothness को 120 FPS पर सेट करें
- दिखाई देने वाले अलर्ट को कन्फर्म करें और ज़रूरत पड़ने पर गेम रीस्टार्ट करें
इस सेटिंग के बाद गेमप्ले ज्यादा स्मूद लगता है, खासकर क्लोज फाइट्स, तेज़ गाड़ियों की रेस और तेजी से मैप मूवमेंट के दौरान। iPhone 17 का पावरफुल A19 प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इस फीचर को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है।
डिवाइस हीटिंग को लेकर चेतावनी
Krafton ने 120 FPS मोड के साथ एक सेफ्टी नोट भी जोड़ा है। जब यह मोड ऑन किया जाता है, तो गेम एक चेतावनी दिखाता है कि लंबे समय तक हाई FPS पर खेलने से फोन गर्म हो सकता है। इससे यूज़र्स को परफॉर्मेंस और डिवाइस सेफ्टी के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
परफॉर्मेंस और अपडेट की स्थिति
BGMI 4.2 अपडेट iPhone 17 यूज़र्स के लिए काफी स्टेबल माना जा रहा है। जहां कुछ प्रीमियम Android फोन पर हैवी फाइट्स के दौरान FPS ड्रॉप देखने को मिलता है, वहीं iPhone 17 पर 120 FPS लगातार स्मूद बना रहता है। खिलाड़ियों का कहना है कि हॉट ड्रॉप एरिया, लंबे व्हीकल चेज़ और इंटेंस गनफाइट्स के दौरान भी गेम बिना लैग के चलता है। यह अपडेट फिलहाल App Store पर उपलब्ध है। शुरुआती दौर में कुछ iOS यूज़र्स को क्रैश और लोडिंग की दिक्कतें आई थीं, जिन्हें Krafton ने अब ठीक कर दिया है। Krafton के मुताबिक, iPhone 17 पर 120 FPS मोड पूरी तरह सुरक्षित है और इससे फोन की हार्डवेयर सेफ्टी पर कोई नुकसान नहीं होगा।







