Saturday, February 7

BGMI खेलने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट जल्द आने वाला है। Krafton द्वारा तैयार किया जा रहा BGMI 4.3 अपडेट गेमप्ले को पहले से काफी अलग और ज्यादा रणनीतिक बनाने वाला है। इस अपडेट में पेश किया जाएगा नया “Passive Skills Themed Mode”, जो सिर्फ फायरिंग तक सीमित न रहकर टीमवर्क और प्लेयर रोल्स को नई दिशा देगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस नए अपडेट से जुडी जानकारीयों के बारे में बताएंगे।

BGMI 4.3 अपडेट: Passive Skills Themed Mode की खासियत

लीक्स के मुताबिक, इस नए मोड में खिलाड़ियों को पांच तरह की Passive Skills में से किसी एक को चुनने का मौका मिलेगा। हर स्किल टीम को अलग तरह का फायदा देगी:

  • Healing Skill: टीम को ज्यादा देर तक टिकाए रखने में मदद, तेज़ हीलिंग और मेडिकल आइटम्स का बेहतर इस्तेमाल।
  • Recon Skill: दुश्मनों की पोज़िशन और मूवमेंट की जानकारी देकर मैप पर बेहतर कंट्रोल।
  • Combat Skill: आक्रामक खिलाड़ियों के लिए, जिससे डैमेज आउटपुट बढ़ेगा और फाइट्स में बढ़त मिलेगी।
  • Detection Skill: छिपे हुए विरोधियों और संभावित खतरे को पहले ही पहचानने की क्षमता।
  • Vehicles Skill: वाहनों की मजबूती और स्पीड में सुधार, जिससे रोटेशन और मूवमेंट ज्यादा सुरक्षित होगी।

Skills चुनने और अपग्रेड करने का नया सिस्टम

इस मोड में स्किल्स को मैच के दौरान लूटने की जरूरत नहीं होगी। खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले या Spawn Island पर ही अपनी स्किल चुन सकेंगे। इससे टीम पहले से तय कर सकेगी कि कौन किस रोल में खेलेगा, जैसे एक हीलर, एक रिकॉन और बाकी कॉम्बैट रोल। इसके अलावा, स्किल्स को मैच के दौरान अपग्रेड भी किया जा सकेगा। टीम को सपोर्ट देना, असिस्ट हासिल करना या वाहन से तय की गई दूरी जैसे टास्क पूरे करने पर स्किल्स और ज्यादा ताकतवर होती जाएंगी।

BGMI 4.3 अपडेट कब हो सकता है रिलीज़

अब तक के अपडेट शेड्यूल को देखते हुए, BGMI 4.3 अपडेट के मार्च 2026 के दूसरे हफ्ते में आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले BGMI 4.2 अपडेट जनवरी 2026 में जारी किया गया था, इसलिए यह अनुमान काफी भरोसेमंद माना जा रहा है। अपडेट के दिन Android यूज़र्स को सुबह के समय Play Store पर अपडेट मिल सकता है, जबकि iOS यूज़र्स के लिए यह दोपहर तक App Store पर उपलब्ध होने की संभावना है।

हालांकि अभी तक Krafton की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स और ट्रेंड्स को देखकर BGMI कम्युनिटी में इस अपडेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version