Wednesday, March 18

BGMI New 4.3 Update: Battlegrounds Mobile India (BGMI) के डेवलपर क्राफ्टन इंडिया एक बार फिर गेमर्स के लिए बड़ा अपडेट लेकर आ रहे हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर वर्जन 4.3 की घोषणा कर दी है, जो गेम में नए फीचर्स के साथ एक्साइटमेंट को और बढ़ाने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको इस अपडेट की रिलीज़ डेट और टाइम से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताएंगे।

कब आएगा अपडेट BGMI 4.3

BGMI का 4.3 अपडेट 19 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी अपडेट को चरणों (phases) में रोलआउट किया जाएगा, ताकि एक साथ ज्यादा डाउनलोड होने से सर्वर पर लोड न पड़े और खिलाड़ियों को स्मूद गेमप्ले मिल सके।

इसके साथ ही, इस अपडेट में नेटवर्क को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है, जिससे पिंग और लैग कम होंगे और गेम पहले से ज्यादा स्टेबल महसूस होगा।

BGMI 4.3 अपडेट का टाइम (IST)

अपडेट का टाइम आपके प्लेटफॉर्म पर निर्भर करेगा:

Android (Google Play Store):

  • 30% यूज़र्स: सुबह 6:30 बजे
  • 50% यूज़र्स: सुबह 9:30 बजे
  • सभी यूज़र्स: सुबह 11:30 बजे

iOS (Apple App Store): सभी प्लेयर्स के लिए सुबह 11:30 बजे

ऑफिशियल वेबसाइट (APK): सभी प्लेयर्स के लिए  दोपहर 12:30 बजे

BGMI 4.3 अपडेट के खास फीचर्स

यह अपडेट सिर्फ छोटे बदलावों तक सिमित नहीं है, बल्कि इसमें कई नय फीचर्स और संसोधन देखने को मिलेंगे। हाल ही में सामने आए लीक्स और बीटा टेस्ट के हिस्साब से कुछ खास जानकारी मिली है।

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला नया मोड “Evolving universe” थीम पर आधारित है। इस मोड में प्लेयर्स मैच शुरू होने से पहले अपना रोल चुन सकते हैं।

हर करैक्टर के साथ एक खास पैसिव एबिलिटी होगी, जो पूरे मैच के दौरान धीरे-धीरे अपग्रेड होती जाएगी। इससे टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका और भी अहम हो जाएगी और गेमप्ले ज्यादा रणनीति और टीम वर्क बन जाएगा।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version