क्लैश ऑफ़ क्लैंस (Clash of Clans) के फैंस के लिए खुशखबरी है। सुपरसेल ने 2026 के ईस्पोर्ट्स सीज़न की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट करीब पाँच महीने तक चलेगा और इसमें $1 मिलियन का बड़ा प्राइज़ पूल रखा गया है।
इस अपडेट में नया फॉर्मेट भी शामिल किया गया है, जिससे अलग-अलग टाउन हॉल लेवल के खिलाड़ियों को खेलने और अपनी स्किल दिखाने के ज़्यादा मौके मिलेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट के फॉर्मेटअ और इवेंट्स के साथ इसी जुडी हुई सभी जानकारी को देंगे।
The Hall 18 टूर्नामेंट 2026: शेड्यूल से लेकर फाइनल तक पूरी जानकारी
इस सीज़न का सबसे बड़ा आकर्षण टाउन हॉल 18 वर्ल्ड चैंपियनशिप है। इसकी शुरुआत मई में चार मंथली क्वालिफायर से होगी। पहले टीमें लैडर स्टेज में खेलेंगी, और वहाँ से टॉप 128 टीमें डबल-एलिमिनेशन ब्रैकेट में पहुँचेंगी।
हर क्वालिफायर से सिर्फ़ 8 बेस्ट टीमें ही मंथली फ़ाइनल में जाएँगी। वहाँ वे गोल्डन टिकट के लिए मुकाबला करेंगी, जिससे उन्हें वर्ल्ड फ़ाइनल में जगह मिलेगी।
वर्ल्ड फ़ाइनल में कुल 8 टीमें होंगी चार मंथली विनर, लास्ट चांस क्वालिफायर लीडरबोर्ड से तीन टीमें, और एक टीम चाइना क्वालिफायर से।
Clash of Clans में बड़ा बदलाव: अब हर Town Hall के लिए अलग Cups
सुपरसेल अब उन खिलाड़ियों के लिए भी नए टाउन हॉल कप ला रहा है जो TH18 में नहीं हैं। इससे ईस्पोर्ट्स और भी खुला हो जाएगा और ज़्यादा लोगों को खेलने और मुकाबला करने का मौका मिलेगा।
फॉर्मेट भी काफी सिंपल है:
- टाउन हॉल 9 में 2v2 मैच होंगे
- टाउन हॉल 12 और 15 में 3v3 मैच खेले जाएंगे
ये कप मेन चैंपियनशिप की तरह ही होंगे। इनमें अलग से $70,000 ( (59 Lakhs )का प्राइज़ पूल रखा गया है, साथ ही टॉप टीमें गोल्डन टिकट सिस्टम के जरिए फाइनल तक पहुंचेंगी।







