FFMAI (Free Fire MAX Asia Invitational ) 2026 समर मेन इवेंट अपने रोमांचक समापन की ओर बढ़ चुका है। लंबे इंतजार के बाद 21 जून को ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा, जिसमें 12 टॉप टीमें चैंपियन बनने के लिए जोरदार मुकाबला करेंगी। खिताब की इस जंग पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।
ग्रैंड फाइनल में चैंपियन रश फॉर्मेट लागू होगा, जो आखिरी मैच तक सस्पेंस और रोमांच बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इस फॉर्मेट में केवल शानदार गेमप्ले ही नहीं, बल्कि सटीक रणनीति और सही फैसले भी जीत की कुंजी साबित होंगे। इसलिए हर टीम को दबाव में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।
टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। फैंस Free Fire MAX Esports India के आधिकारिक YouTube चैनल पर ग्रैंड फिनाले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। यहां दर्शकों को हाई-इंटेंसिटी एक्शन, शानदार मुकाबले और दमदार ईस्पोर्ट्स कमेंट्री का पूरा आनंद मिलेगा।
FFMAI 2026 समर ग्रैंड फ़ाइनल में भाग लेने वाली सभी टीमों के के नाम
मेन इवेंट की टॉप 12 टीमें सफलतापूर्वक क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं। ग्रैंड फ़ाइनल में मुकाबला करने टीमों की लिस्ट नीचे देखें
- All Gamers Global
- Team Falcons
- RRQ Kazu
- S8UL Esports
- Revenant XSpark
- Team Apex Gaming
- Aurora Gaming
- Titan Esports Club
- Hotshot Esports
- Bigetron by Vitality
- Straw Hats
- Demons Pride
FFMAI 2026 समर मेन इवेंट का फाइनल मैच कहाँ देखें
फैंस आज ग्रैंड फाइनल का पूरा रोमांच लाइव देख सकेंगे। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Free Fire MAX Esports India के आधिकारिक YouTube चैनल पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम शाम 5:30 बजे (IST) शुरू होगी, जहां दर्शकों को एक्शन से भरपूर मुकाबले और शानदार ईस्पोर्ट्स कमेंट्री देखने को मिलेगी।
अगर आप इस बड़े मुकाबले का कोई भी पल मिस नहीं करना चाहते, तो समय से पहले स्ट्रीम से जुड़ना न भूलें। 12 टीमों के बीच होने वाली इस खिताबी जंग में हर मैच बेहद अहम होने वाला है साथ ही अंत तक रोमांच बरकरार रहने की उम्मीद है।







