Free Fire Max India Cup (FFMIC) 2026 Spring के लिए इनामी राशि से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में कुल 1 करोड़ रुपये का प्राइज़पूल रखा गया है, जो इसे भारत के सबसे बड़े Free Fire ईस्पोर्ट्स इवेंट्स में शामिल करता है। इस सीज़न में प्रतिस्पर्धा और भी ज़्यादा कड़ी होने वाली है, क्योंकि शीर्ष 3 टीमें सीधे तौर पर Free Fire Esports World Cup 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऐसे में FFMIC 2026 Spring भारतीय टीमों के लिए इंटरनेशनल मंच तक पहुँचने का एक सुनहरा मौका बन गया है।
FFMIC 2026 Spring प्राइज़पूल का डिटेल्स
टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को सबसे बड़ा इनाम 35 लाख दिया जाएगा। वहीं, रनर-अप टीम को 17 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 लाख की पुरस्कार राशि मिलेगी। अन्य टीमों के लिए इनामी राशि की जानकारी नीचे बताई गयी है।
- पहला स्थान (चैंपियन): 35,00,000 लाख
- दूसरा स्थान: 17,00,000 लाख
- तीसरा स्थान: 7,00,000 लाख
- चौथा स्थान: 5,00,000 लाख
- पाँचवाँ स्थान: 4,30,000 लाख
- छठा स्थान: 4,00,000 लाख
- सातवाँ स्थान: 3,75,000 लाख
- आठवाँ स्थान: 3,50,000 लाख
- नौवाँ स्थान: 3,25,000 लाख
- दसवाँ स्थान: 3,00,000 लाख
- ग्यारहवाँ स्थान: 2,75,000 लाख
- बारहवाँ स्थान: 2,50,000 लाख
- तेरहवाँ स्थान: 1,50,000 लाख
- चौदहवाँ स्थान: 1,30,000 लाख
- पंद्रहवाँ स्थान: 1,10,000 लाख
- सोलहवाँ स्थान: 1,00,000 लाख
- सत्रहवाँ स्थान: 87,500
- अठारहवाँ स्थान: 77,500
मुख्य इनामी राशि के साथ-साथ Garena ने कुछ अतिरिक्त पुरस्कारों की भी घोषणा की है:
- ग्रैंड फाइनल MVP: 1,50,000
- नॉकआउट स्टेज: टीम ऑफ द डे:10,000 प्रतिदिन
यह प्राइज़पूल स्ट्रक्चर दर्शाता है कि आयोजक हर स्तर की टीमों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। जहाँ टॉप टीमों को बड़ी रकम दी जाएगी, वहीं बाकी टीमों को भी सम्मानजनक पुरस्कार मिलेंगे, जिससे भारत में Free Fire ईस्पोर्ट्स को और मजबूती मिलेगी। FFMIC 2026 Spring के ज़रिए उन भारतीय टीमों का चयन होगा जो आगे चलकर वैश्विक टूर्नामेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इतना बड़ा प्राइज़पूल खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाएगा और भारतीय Free Fire ईस्पोर्ट्स सीन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।







