Thursday, June 11

Free Fire India Esports ने काफी इंतज़ार के बाद फ्री फायर मैक्स इंडिया कप (FFMIC) 2026 Spring का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक की इनामी राशि दांव पर होगी। करीब तीन महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट फरवरी से अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें देश की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।

इंस्टाग्राम पर जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, टूर्नामेंट की शुरुआत फरवरी के सप्ताह में होगी और अप्रैल के मध्य में ग्रैंड फिनाले के साथ इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Garena India ने जारी किया FFMIC 2026 Spring का पूरा रोडमैप

इस सीजन का सफर ओपन क्वालिफायर्स से शुरू होकर हाई-वोल्टेज ग्रैंड फाइनल तक जाएगा। नीचे टूर्नामेंट के सभी मुख्य चरणों और तारीखों की जानकारी दी गई है।

TEZ FFMIC 2026: क्वालिफायर स्टेज

  • 7 और 8 फरवरी: सिटी क्वालिफायर्स (ऑफलाइन LAN)
  • 15 फरवरी: FFC मोड (इन-गेम)

TEZ Free Fire MAX India Cup 2026 ग्रुप स्टेज

  • वीक 1: 26 फरवरी- 1 मार्च
  • वीक 2: 6 मार्च- 8 मार्च

TEZ FFMIC 2026 Spring: नॉकआउट स्टेज

  • वीक 1: 20 मार्च- 22 मार्च
  • वीक 2: 27 मार्च- 29 मार्च
  • वीक 3: 3 अप्रैल- 5 अप्रैल

FFMIC 2026 Spring ग्रैंड फाइनल

  • 18 अप्रैल: पॉइंट रश
  • 19 अप्रैल: चैंपियन रश
FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स के वेन्यू

इस बार FFMIC(Free Fire Max India Cup) 2026 Spring में ऑफलाइन ग्रासरूट्स प्रतियोगिता की जोरदार वापसी हो रही है। लीग स्टेज से पहले सिटी क्वालिफायर्स का आयोजन देश के चार प्रमुख शहरों में किया जाएगा- कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और अहमदाबाद/सूरत है।

ये क्वालिफायर्स कॉलेज परिसरों और इनडोर एरिना में आयोजित होंगे। प्रत्येक शहर में 144 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन मुकाबला बेहद कड़ा होगा क्योंकि हर शहर से सिर्फ एक टीम को ही मुख्य टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। शेड्यूल सामने आने के बाद सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब हर मैच निर्णायक साबित होगा।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version