Saturday, June 20

टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज भारतीय टीम ने अपने नाम कर ली हैं। भारतीय टीम ने शुरूआती तीनों मुकाबले जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3 -0 की बढ़त बना ली हैं।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती हैं।

ACA- VDCA स्टेडियम, विशाखापत्तनम पिच रिपोर्ट

India Vs New Zealand Match Today Know Head To Head Vishakhapatnam Pitch Report And Weather Forecast-Today
India Vs New Zealand Match Today Know Head To Head Vishakhapatnam Pitch Report And Weather Forecast Today

वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बड़े हिट्स लगाना थोड़ी मुश्किल ज़रूर होता है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।

इस स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है, लेकिन अच्छा बाउंस होने के चलते बल्लेबाज़ी में ज़्यादा दिक्कत नहीं आती है। जिसके चलते यहाँ पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।

चेज़ करते समय ड्यू आती है, जिसका फायदा मिलता हैं और वो बड़े स्कोर भी आसानी से चेस करने में सफल रहती हैं। क्योंकि ओस के कारण गेंद गृप नहीं होती इसलिए गेंदबाजों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच चौथे मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी सुखद रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो यह 27 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 29% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 8 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम, वाइजैग के आँकड़े

वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 मैच खेले गए हैं जिसमें से 3 बार चेस करने वाली ने और 1 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 157 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह इंडिया के नाम है, जिन्होंने 2023 में (209/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया) बनाया था। लोएस्ट स्कोर श्रीलंका (82/10 बनाम इंडिया) का है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस मैदान पर अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ टीम इंडिया ने 4 मैच खेले हैं जिसमें 3 मैच में जीत दर्ज की हैं और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं।

न्यूज़ीलैंड की टीम ने वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वे यहाँ पर मुकाबला खेलेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version