Thailand Masters: भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने दो कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करके थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए अब अश्मिता चालिहा का मुख्य ड्रॉ में सामना अपनी साथी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग से होने वाला है।

थाईलैंड मास्टर्स के मुख्य ड्रा में पहुंची अश्मिता चालिहा :-

भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने दो कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करके थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा यह 26 वर्षीय खिलाड़ी जो सेलंगोर में आयोजित साल 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं।

Ashmita Chaliha
Ashmita Chaliha

थाईलैंड मास्टर्स में अश्मिता चालिहा ने क्वालिफिकेशन के अपने पहले मुकाबले में चीनी ताइपे की हंग यी-टिंग को 42 मिनट तक चले मैच में 21-15, 12-21, 21-12 से हराया था। इसके बाद फिर उन्होंने अपने दूसरे मैच में कोरिया की किम जू यून को भी 45 मिनट में 21-11, 10-21, 21-16 से हरा दिया था। इसके चलते हुए अब मुख्य ड्रॉ में अश्मिता का सामना अब साथी भारतीय खिलाड़ी देविका सिहाग से होने वाला है।

Ashmita Chaliha
Ashmita Chaliha

इसके अलावा अन्य मुकाबलों में श्रेया लेले को क्वालीफिकेशन दौर में इंडोनेशिया की नी कादेक धिंदा अमर्त्या प्रतिवी से 12-21, 21-12, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि मिक्स्ड डबल्स क्वालिफिकेशन में एम जगलान और एल जगलान की भारतीय जोड़ी को चीनी ताइपे के बो-युआन चेन और सुंग यी-शुआन ने एकतरफा मुकाबले में 21-12, 21-8 से हरा दिया है।

Ashmita Chaliha
Ashmita Chaliha

इसके अलावा पुरुष युगल मैच में भारत के पी कृष्णमूर्ति रॉय और एस प्रथीक के की जोड़ी को मलयेशिया की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी एन अजरीन और टैन डब्ल्यू के से 20-22, 20-22 से हार हार का सामना करना पड़ा है। जबकि महिला युगल में अश्विनी भट्ट के और शिखा गौतम की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी एफ कुसुमा और एम पुस्पितासारी से 33 मिनट चले मैच में 14-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version