Battlegrounds Mobile India (BGMI) में खिलाडियों को कई टफ हालात का सामना करना पड़ता है, और उनमें से सबसे मुश्किल होता है नज़दीकी लड़ाई (क्लोज-रेंज फाइट)। ऐसी फाइट्स में गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है। खासकर जब आप अभी-अभी लैंड हुए हों, ठीक से लूट भी न की हो और अचानक दुश्मन सामने आ जाए।
अगर आप चाहते हैं कि ऐसी सिचुएशन में आपकी सर्वाइवल और जीतने की संभावना बढ़े, तो सही तकनीक और स्मार्ट मूवमेंट बेहद जरूरी हैं। थोड़ी समझदारी और प्रैक्टिस से आप अपने “चिकन डिनर” के चांस काफी बढ़ा सकते हैं।
क्लोज-रेंज फाइट में सबसे काम की तकनीक है हिप-फायरिंग। यानी बिना ADS (Aim Down Sights) खोले सीधे फायर करना। यह आसान जरूर नहीं है। इसके लिए तेज़ रिएक्शन टाइम, बढ़िया कंट्रोल और गेम सेंस चाहिए। यहां एक छोटी सी गलती भी आपको मैच से बाहर कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको bgmi में क्लोज-रेंज फाइट के टिप्स के बारे बताएँगे।
जिगल मूवमेंट का सही इस्तेमाल
नज़दीकी लड़ाई में सबसे पहले खुद को सुरक्षित रखना ज़रूरी है। लगातार मूव करते रहें दाएं-बाएं हिलें, हल्का जंप करें या पोज़िशन बदलते रहें। इससे दुश्मन के लिए आपको सटीक निशाना बनाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सिर्फ बचाव ही काफी नहीं है। मूवमेंट के साथ आपको दुश्मन पर लगातार दबाव भी बनाए रखना है।
संतुलित ऐम कंट्रोल
जब आप मूव करते हुए फायर करते हैं, तो आपकी सटीकता थोड़ी कम हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि जिगल या स्ट्रेफ करते समय भी आपका ऐम कंट्रोल में रहे। दुश्मन पर फोकस बनाए रखें और अपने स्प्रे को संभालकर रखें, ताकि ज्यादा से ज्यादा गोलियां टारगेट पर लगें।
सही क्रॉस-हेयर प्लेसमेंट
Aim-Assist ऑन रखें और कोशिश करें कि आपका क्रॉस-हेयर हमेशा हेड-लेवल पर रहे। अगर आपका निशाना पहले से सही ऊंचाई पर होगा, तो फाइट के दौरान कम एडजस्टमेंट की जरूरत पड़ेगी।
भले ही बुलेट स्प्रेड हो, लेकिन हेड-लेवल ऐम रखने से कुछ शॉट्स सीधे सिर पर लग सकते हैं, जिससे ज्यादा डैमेज होगा और दुश्मन जल्दी डाउन होगा।
टिप्स: अगर आप गेम सेटिंग्स में Gyroscope ऑन कर देते हैं, तो जिगल करते समय क्रॉस-हेयर को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इससे आपका मूवमेंट और ऐम दोनों ज्यादा स्मूद और सटीक बनते हैं।







