BGIS 2026: BGMI फैंस के लिए एक शानदार अपडेट सामने आया है। BGIS( Battlegrounds Mobile India Series) 2026 के सेमीफाइनल और सर्वाइवल स्टेज के टिकट अब आधिकारिक रूप से उपलब्ध हैं। यह टूर्नामेंट भारतीय ईस्पोर्ट्स के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि इस बार मुकाबले ऑफलाइन वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। यदि आप अपने पसंदीदा प्लेयर्स को बड़े मंच पर लाइव खेलते देखना चाहते हैं, तो जल्द टिकट बुक करना होगा।
सेमी-फाइनल और सर्वाइवल स्टेज के टिकट कहाँ से खरीदें
- इन मैचों के टिकट Swiggy Scenes ऐप ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप में जाकर BGIS 2026 का बैनर खोजें।
- इसके बाद अपनी पसंद की तारीख चुनकर टिकट बुक करें।
चूंकि टिकटों की मांग काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है, इसलिए पहले से बुकिंग कर लेना बेहतर रहेगा। समय पर टिकट लेने से आप लाइव मैच देखने का मौका मिस नहीं करेंगे।
टिकट की कीमतें
आयोजकों ने फैंस को ध्यान में रखते हुए टिकट की कीमतें किफायती रखी हैं:
सेमी-फाइनल डे पास: 499 रूपए – एक व्यक्ति को एक दिन के लिए एंट्री मिलेगी।
राउंड पास (सेमी + सर्वाइवल): 2360 रूपए – सभी 6 इवेंट दिनों के लिए एक व्यक्ति को प्रवेश।
इवेंट की लोकेशन और वेन्यू
सभी मुकाबले संध्या कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किए जाएंगे। यह प्रीमियम वेन्यू मौर्य रंगा प्रसाद एवेन्यू, गाचीबोवली में स्थित है और बड़े लाइव ईस्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए जाना जाता है। यहां दर्शकों को ऊर्जावान माहौल और शानदार लाइव अनुभव मिलने की उम्मीद है।
सेमी-फाइनल का फॉर्मेट और तारीखें
सेमी-फाइनल मुकाबले 12 से 15 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगे। इस चरण में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें क्वार्टर-फाइनल से आई 16 टीमें और वाइल्ड कार्ड राउंड से आई 8 टीमें शामिल होंगी। इन सभी टीमों को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा और वे डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। हर दिन कुल चार मैच खेले जाएंगे।
सर्वाइवल स्टेज
सेमीफाइनल के अंत में टॉप 8 टीमें सीधे ग्रैंड फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी। वहीं बाकी बची 16 टीमों को 16 और 17 मार्च को होने वाले सर्वाइवल स्टेज में उतरना होगा, जहां वे आगे बढ़ने के लिए एक बार फिर प्रतिस्पर्धा करेंगी।







