2026 की शुरुआत Free Fire प्लेयर्स के लिए बेहद खास होने वाली है। Garena का नया Free Fire OB52 Update आधिकारिक रूप से कल लॉन्च होने जा रहा है। इस बड़े अपडेट में Jujutsu Kaisen (JJK) कोलैबोरेशन, एक नया स्टील्थ-आधारित कैरेक्टर और पहली बार 100 प्लेयर्स वाली बैटल रॉयल लॉबी जैसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि OB52 अपडेट कब आएगा, मेंटेनेंस कितनी देर चलेगा और इसे सबसे पहले कैसे डाउनलोड करें। इस आर्टिकल में हम आपको Free Fire OB52 Update डाउनलोड करने का आसान तरीका बताएंगे।
Free Fire OB52 Update: रिलीज़ डेट और मेंटेनेंस शेड्यूल
Garena ने इंडियन सर्वर के लिए OB52 अपडेट की टाइमिंग कन्फर्म कर दी है।
- रिलीज़ डेट: बुधवार, 14 जनवरी 2026
- Play Store / App Store पर उपलब्ध: सुबह लगभग 9:30 बजे (IST)
- मेंटेनेंस शुरू: सुबह 9:30 बजे (IST)
- सर्वर दोबारा चालू: दोपहर करीब 12:30 बजे (IST)
जरूरी सूचना: अपडेट 9:30 बजे के बाद डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन मेंटेनेंस खत्म होने से पहले गेम ओपन नहीं होगा।
Free Fire OB52 Update डाउनलोड करने का तरीका
अगर आपको अपडेट दिखने में देरी या “Server Busy” जैसी परेशानी आती है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।
Android यूज़र्स के लिए:
Google Play Store खोलें और Free Fire MAX सर्च करें, अगर तुरंत अपडेट न दिखे, तो कुछ मिनट इंतज़ार करें।
Helpful Tip:
- Settings- Apps- Google Play Store में जाएं
- Cache Clear करें
- Play Store को फिर से खोलें
- अब Update बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करके डाउनलोड शुरू करें।
iOS यूज़र्स के लिए:
- App Store खोलें और ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- स्क्रीन को नीचे की ओर स्वाइप कर के रिफ्रेश करें।
- Upcoming Automatic Updates सेक्शन देखें।
- Free Fire के सामने Update बटन पर टैप करें।
- Free Fire OB52 Update के टॉप 3 नए फीचर्स
1. Jujutsu Kaisen (JJK) कोलैब
इस बार कोलैब सिर्फ कॉस्मेटिक तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा Bermuda मैप JJK थीम में देखने को मिलेगा।
- Megumi और Nobara: खास एक्सचेंज इवेंट्स के ज़रिए उपलब्ध
- Cursed Energy आइटम्स: मैच के दौरान स्टैट्स को बूस्ट करेंगे
- Yuji Itadori Bundle: इवेंट मिशन पूरे करके फ्री में या ग्राइंड से मिलने की संभावना
- Gojo Satoru: Token Tower का प्रीमियम रिवॉर्ड हो सकता है
2. नया कैरेक्टर- Morse
OB52 अपडेट के साथ गेमप्ले में बड़ा बदलाव आने वाला है।
- स्पेशल एबिलिटी: चलते समय आंशिक रूप से इनविज़िबल हो जाता है
- ड्रॉबैक: फायर करने या दुश्मन के पास आने पर पोज़िशन रिवील हो जाती है
- बेस्ट यूज़: फ्लैंकिंग और फास्ट रश करने वाले प्लेयर्स के लिए
3. 100-प्लेयर बैटल रॉयल मोड
Garena क्लासिक BR मोड में बड़ा एक्सपेरिमेंट कर रहा है।
- अब 50 की जगह 100 प्लेयर्स
- ज्यादा फाइट्स और तेज़ एक्शन
- ज़ोन मूवमेंट और भी फास्ट
Free Fire OB52 Update अब तक के सबसे बड़े और एक्साइटिंग अपडेट्स में से एक साबित हो सकता है। चाहे आप Gojo Satoru की स्किन पाने को लेकर उत्साहित हों या 100 प्लेयर बैटल रॉयल का मज़ा लेना चाहते हों, एक बात तय है 14 जनवरी, सुबह 9:30 बजे, आपका इंटरनेट कनेक्शन तैयार होना चाहिए।







