Tuesday, March 17

गरेना जल्द ही अपने फेमस बैटल रॉयल गेम गरेना फ्री फायर के लिए नया OB53 अपडेट जारी करने की तैयारी कर रहा है। अगर आप उन प्लेयर्स में से एक हो जो नए कैरेक्टर, हथियार और मैप में होने वाले बदलावों को सबसे पहले ट्राय करना पसंद करते हैं, तो एडवांस सर्वर आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। यह एक खास सर्वर होता है जहाँ आने वाले अपडेट का अनरिलीज़्ड कंटेंट पहले से उपलब्ध कराया जाता है।

साथ ही, अगर आप गेम में मिलने वाले बग की जानकारी डेवलपर्स को देते हैं, तो बदले में आपको कुछ फ्री डायमंड भी मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको में हम आपको फ्री फायर OB53 एडवांस सर्वर डाउनलोड करने के बारे में बताएँगे।

OB53 एडवांस सर्वर क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें?

एडवांस सर्वर दरअसल अगले अपडेट का शुरुआती प्रीव्यू होता है। यह गरेना फ्री फायर का एक अलग वर्जन होता है, जहाँ डेवलपर्स असली खिलाड़ियों की मदद से नए फीचर्स और बदलावों का परीक्षण करते हैं।

OB53 अपडेट के लिए एडवांस सर्वर 20 मार्च 2026 से शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इस समय के दौरान खिलाड़ी आने वाले फीचर्स को आज़मा सकते हैं और डेवलपर्स को अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं। इससे टीम को बग ठीक करने और आधिकारिक ग्लोबल रिलीज़ से पहले अपडेट को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

OB53 एडवांस सर्वर कैसे डाउनलोड करें?

एडवांस सर्वर में शामिल होना काफी आसान है, लेकिन इसके लिए आपको एक एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी, क्योंकि इसमें सीमित संख्या में ही खिलाड़ियों को एंट्री मिलती है।

1. लॉग इन करें:

सबसे पहले अपनी गेम प्रोफाइल से जुड़े Facebook या Google अकाउंट से साइन इन करें।

2. रजिस्ट्रेशन करें:

अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। अगर आपका चयन हो जाता है, तो आपको एक एक्टिवेशन कोड मिलेगा। इस कोड को सुरक्षित रखना जरूरी है।

3. APK डाउनलोड करें:

20 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर APK डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा। अपने Android डिवाइस में फाइल डाउनलोड करने के लिए उस पर क्लिक करें।

4. इंस्टॉल करें और कोड डालें:

डाउनलोड की गई ऐप को इंस्टॉल करें और उसे ओपन करें। इसके बाद आपसे एक्टिवेशन कोड मांगा जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।

एडवांस सर्वर केवल 20 मार्च से 2 अप्रैल तक ही उपलब्ध रहेगा, इसलिए लिंक मिलते ही इसे डाउनलोड करना बेहतर रहेगा। इसके अलावा, एडवांस सर्वर में की गई आपकी प्रोग्रेस आपके मेन गेम अकाउंट में ट्रांसफर नहीं होगी। हालांकि, अगर आप टेस्टिंग के दौरान किसी बग की रिपोर्ट करते हैं, तो आपको मिलने वाले डायमंड आपके असली गेम अकाउंट में भेज दिए जाएंगे।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version