How to increase survival time in BGMI: Battlegrounds Mobile India (BGMI) एक फेमस रॉयल बैटल गेम है, जिसमें हर प्लेयर्स का लक्ष्य अंत तक जिंदा रहकर मैच जीतना होता है। कई बार खिलाड़ी ज्यादा किल करने के चक्कर में शुरुआत में ही फाइट में कूद पड़ते हैं और जल्दी एलिमिनेट हो जाते हैं। इससे उनका Survival Time कम रह जाता है। अगर आप गेम में ज्यादा देर तक टिके रहना चाहते हैं, तो कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को अपनाना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको गेम में सर्वाइवल का टाइम बढ़ाने के बारे में बताएंगे।
सही जगह पर लैंड करें
मैच की शुरुआत में सही लैंडिंग स्पॉट चुनना बेहद अहम होता है। Pochinki, School या Military Base जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर उतरने से शुरुआत में ही कई दुश्मनों से सामना हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपेक्षाकृत शांत इलाकों या छोटे टाउन में उतरें। इससे आपको आराम से लूट इकट्ठा करने का मौका मिलेगा और शुरुआती खतरे भी कम होंगे।
बेहतर लूट इकट्ठा करें
गेम की शुरुआत में अच्छे हथियार और डिफेंस आइटम जुटाना बहुत जरूरी है। हेलमेट, वेस्ट और पावरफुल गन आपको दुश्मनों के हमले से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा First Aid Kit, Med Kit, Bandage और Energy Drink जैसे हीलिंग आइटम भी अपने पास रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्थ रिकवर कर सकें।
सेफ ज़ोन पर रखें नज़र
BGMI में मैप पर दिखने वाले Safe Zone को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर खिलाड़ी समय पर सेफ ज़ोन में नहीं पहुंचते, तो ब्लू ज़ोन उनकी हेल्थ तेजी से कम कर देता है। इसलिए मैच के दौरान बार-बार मैप चेक करते रहें और समय रहते सुरक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ें।
बेवजह की लड़ाई से बचें
हर खिलाड़ी से भिड़ना जरूरी नहीं होता। अगर आपको लगता है कि आपकी पोजिशन कमजोर है या सामने ज्यादा दुश्मन हैं, तो फाइट से बचना ही बेहतर होता है। कई बार छिपकर खेलना और सही मौके का इंतजार करना Survival Time बढ़ाने में मदद करता है।
कवर का इस्तेमाल करें
खुले मैदान में बिना कवर के दौड़ना काफी जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए हमेशा पेड़, पत्थर, दीवार या घर जैसी चीजों का कवर लें। इससे दुश्मनों के लिए आपको निशाना बनाना मुश्किल हो जाता है और आप ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।
सोच-समझकर मूव करें
मैच के आखिरी सर्कल में हर कदम बहुत मायने रखता है। इस समय जल्दबाजी से बचें और धीरे-धीरे अपनी पोजिशन बदलें। घास में लेटकर या किसी कवर के पीछे रहकर आप खुद को ज्यादा देर तक सुरक्षित रख सकते हैं।
टीमवर्क बनाए रखें
अगर आप डुओ या स्क्वाड मोड खेल रहे हैं, तो टीम के साथ बेहतर तालमेल रखना बेहद जरूरी है। दुश्मनों की लोकेशन शेयर करना और मिलकर आगे बढ़ना टीम की ताकत बढ़ाता है और मैच में लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है।







