Saturday, March 7

Battlegrounds Mobile India भारत में मोबाइल गेमिंग के सबसे लोकप्रिय रॉयल बैटल गेम्स में से एक है। इस गेम में जीत हासिल करने के लिए सिर्फ अच्छी aim या ताकतवर गन होना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही गेम प्लान और समझदारी भी बेहद जरूरी होती है। खासकर जब मैच अपने अंतिम स्टेज में पहुंचता है और Zone Fight शुरू होती है, तब खिलाडियों को हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाना पड़ता है।

Zone Fight उस समय होती है जब safe zone लगातार छोटा होता जाता है और सभी बचे हुए खिलाडी एक छोटी सी जगह में इकट्ठा हो जाते हैं। ऐसे हालात में छोटी सी गलती भी आपको मैच से बाहर कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको BGMI में Zone Fight के जीतने के टिप्स के बारे में बताएँगे।

1. सही और सुरक्षित पोजिशन चुनें

Zone Fight में आपकी पोजिशन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होती है। कोशिश करें कि आप हमेशा safe zone के अंदर ऐसी जगह पर रहें जहां आपको अच्छा cover मिल सके। पेड़, पत्थर, दीवार या घर जैसी जगहें आपको दुश्मनों की गोलियों से बचाने में मदद करती हैं। मजबूत पोजिशन होने पर दुश्मनों के लिए आप पर हमला करना काफी मुश्किल हो जाता है।

2. हर दुश्मन पर फायरिंग करने से बचें

कई खिलाड़ी Zone Fight के दौरान जल्दबाजी में हर दिखने वाले दुश्मन पर गोली चलाने लगते हैं। इससे आपकी location बाकी खिलाडियों को पता चल जाती है और आप चारों तरफ से घिर सकते हैं। इसलिए हमेशा सही मौके का इंतजार करें और तभी लड़ाई शुरू करें जब आपको फायदा हो।

3. Third Party स्ट्रेटेजी अपनाएं

जब दो टीमें आपस में लड़ रही हों, तो तुरंत उस लड़ाई में कूदना हमेशा सही फैसला नहीं होता। बेहतर होता है कि आप थोड़ी देर इंतजार करें और सही समय पर third party बनकर हमला करें। जब दोनों टीमें कमजोर हो जाती हैं, तब आप आसानी से उन्हें खत्म कर सकते हैं और kills भी हासिल कर सकते हैं।

4. Grenade और Smoke का समझदारी से इस्तेमाल करें

Zone Fight में grenade और smoke grenade बहुत काम आते हैं। अगर आपको खुले इलाके से आगे बढ़ना है, तो smoke grenade का इस्तेमाल करके आप खुद को दुश्मनों की नजर से छिपा सकते हैं। वहीं अगर कोई खिलाड़ी किसी cover के पीछे छिपा है, तो frag grenade फेंककर उसे बाहर आने पर मजबूर किया जा सकता है।

5. टीमवर्क पर ध्यान दें

अगर आप duo या squad मोड में खेल रहे हैं, तो टीम के साथ तालमेल होना बहुत जरूरी है। अपने साथियों के साथ लगातार communication बनाए रखें और मिलकर push करें। अकेले लड़ने के बजाय टीम के साथ रणनीति बनाकर लड़ने से जीतने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

6. Healing और Boost items हमेशा रखें

Zone Fight के दौरान कभी भी अचानक damage मिल सकता है। इसलिए आपके पास first aid kit, med kit, energy drink और painkiller जैसे healing items जरूर होने चाहिए। Boost items धीरे-धीरे आपकी health बढ़ाते रहते हैं, जिससे लंबे समय तक लड़ाई में टिके रहना आसान हो जाता है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version