KRAFTON इंडिया 14 जनवरी 2026 को BGMI का नया 4.2 अपडेट लॉन्च करने जा रहा है। अपडेट से पहले सामने आए लीक्स ने गेमिंग समुदाय में उत्सुकता बढ़ा दी है। आयी ख़बरों के मुताबिक, इस बार खिलाड़ियों को मशहूर वेब सीरीज़ Peaky Blinders से जुड़ा खास कोलैबोरेशन देखने को मिलेगा, साथ ही लंबे समय बाद लोकप्रिय Fool M416 स्किन की भी वापसी हो सकती है।
BGMI 4.2 में Peaky Blinders थीम
डेटा माइनर्स और जाने-माने BGMI कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस अपडेट में Peaky Blinders थीम पर आधारित Lucky Spin शामिल किया जाएगा। 1920 के दौर की गैंगस्टर स्टाइल से प्रेरित यह कोलैबोरेशन सीरीज़ के फैंस के लिए खास आकर्षण बन सकता है।
Lucky Spin में मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स
Lucky Spin के जरिए चार Mythic कैरेक्टर सेट्स आने की संभावना है, जो Thomas Shelby, Arthur Shelby, John Shelby और एक विशेष गैंगस्टर वेरिएंट पर आधारित होंगे। सभी सेट्स में फ्लैट कैप दी जाएगी, जिसे हटाया नहीं जा सकेगा, ताकि सीरीज़ का असली लुक बरकरार रहे।
इसके अलावा Razor News Boy Hat, Tommy Gun डिजाइन वाली Misty Soul UAZ, Locked and Loaded बैकपैक, Fogosity Tommy Gun गन स्किन, Peaky Blinders थीम वाला पैराशूट और Thomas Shelby की चाल से प्रेरित “Menacing Stride” जैसे इमोट्स भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही “By order of the Peaky Blinders” जैसे फेमस डायलॉग्स वाला वॉयस पैक भी मिलने की उम्मीद है। Lucky Coins के जरिए खिलाड़ी इन आइटम्स को रिडीम कर सकेंगे और एक नया Prize Path भी अपडेट का हिस्सा हो सकता है।
Fool M416 और हथियारों में नए बदलाव
BGMI 4.2 अपडेट में Fool M416 की वापसी एनिवर्सरी क्रेट के माध्यम से होगी। इस गन स्किन में नए अपग्रेड्स जोड़े जाएंगे, जिनमें Switch Fire Arm एनिमेशन शामिल है। लेवल 6 पर इसका लोकप्रिय tongue-out इफेक्ट पहले की तरह मौजूद रहेगा। कुल मिलाकर इस अपडेट में तीन अलग-अलग M416 स्किन्स देखने को मिल सकती हैं। वहीं Stray Rebellion M762 को On Hit इफेक्ट मिलने की खबर है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस देखने को में मजा आएगा ।
अपडेट डाउनलोड शेड्यूल
Android यूजर्स के लिए BGMI 4.2 अपडेट 14 जनवरी को सुबह 6:30 बजे IST से उपलब्ध होगा। iOS यूजर्स इसे 9:30 बजे से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि APK फाइल दोपहर 12:30 बजे तक जारी होने की संभावना है। इस अपडेट में Primewood Genesis मोड और Metro Royale में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। फिलहाल KRAFTON इंडिया की ओर से Peaky Blinders कोलैबोरेशन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आयी है।







