Thursday, February 19

पिछले वर्षों से हिंदुस्तान में कई खेलों की इंडस्ट्री विकसित हो रही हैं, जिससे कि यहां पर रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। इसी कड़ी में ऑनलाइन गेमिंम भी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसने बीते वर्षों में काफी उन्नती की है। बता दें, साल 2022 में ऑनलाइन गेमिंग बाजार का वित्त वर्ष 2.6 अरब डॉलर तक पहुंचा, जो कि साल साल 2016 में मात्र 54.30 करोड़ डॉलर था। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि मोबाइल गेमिंग का बाजार दिन-प्रतिदिन विकसित हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक साल 2027 तक हमारे देश में यह चार गुना बढ़ सकता है, इस हिसाब से 8.6 अरब डॉलर तक छलांग लगा सकता है।

गेम खेलने वालों की संख्या 50 करोड़ से अधिक

Online Game
Photo Source: Social Media

भारत में जिस हिसाब से ऑनलाइन गेम का बाजार विकसित हो रहा है। इसको बढ़ावा देने में सबसे बड़ा हाथ यहां के गेमर्स में है। गेमर्स का मतलब सिर्फ बड़े नाम नहीं, बल्कि वो सभी है जो इसे खेलने में दिलचस्पी रखते हैं। रिसर्च की हुई एक रिपोर्ट के मूताबिक भारत में ऑनलाइन गेम खेलने वाले लोगों की संख्या साल 2022 में 50.7 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इससे पहले के साल में यानी 2021 में ये संख्या 45 करोड़ थी। सिर्फ एक साल में 5 करोड़ ने गेमर्स की ये संख्या चौंकाने वाली है। ये ही कारण है कि वर्तमान समय में हिंदुस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल गेम खेलने वाला देश बन गया है।

इस हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2025 हिंदुस्तान में करीब 75 करोड़ की संख्या ऑनलाइन गेम की दुनिया में कुद जाएगी। साल 2022 में जब आकड़ा निकाला गया तो पता चला कि यहां पर 12 करोड़ ऐसे गेमर्स हैं जो इसके लिए भुकतान करते हैं। यदि सबसे ज्यादा गेम खेलने वालों राज्य की बात करें तो इसमें सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। इसके बाद महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल का स्थान है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं Tonde Gamer?, जानिए सबकुछ

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version