क्राफ्टन इंडिया ने ऑफिसियल तरीके से Battlegrounds Mobile India Pro Series 2026 (BMPS 2026) की घोषणा कर दी है। इस बड़े ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में 2 करोड़ रूपए से ज्यादा का प्राइज़ मनी रखा गया है, इस बार इस इवेंट में कुल 64 टीमें हिस्सा लेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको BMPS 2026 के प्राइज़ पूल के बारे में सब कुछ बताएँगे।

BMPS 2026 प्राइज़ डिटेल्स

BMPS 2026 के प्राइज़ पूल में किस रैंक के खिलाड़ी को कितने पैसे का रिवॉर्ड मिलेगा इसके बारे में बताएँगे।

  • पहला स्थान – 60,00,000 INR
  • दूसरा स्थान – 30,00,000 INR
  • तीसरा स्थान – 20,00,000 INR
  • चौथा स्थान – 15,00,000 INR
  • पांचवां स्थान – 12,50,000 INR
  • छठा स्थान – 9,00,000 INR
  • सातवां – आठवां स्थान – 7,50,000 INR
  • नौवां – दसवां स्थान – 5,00,000 INR
  • 11वां – 12वां स्थान – 4,00,000 INR
  • 13वां – 14वां स्थान – 3,00,000 INR
  • 15वां – 16वां स्थान – 2,50,000 INR

स्पेशल प्राइज

MVP (टूर्नामेंट) – 4,00,000
  • बेस्ट IGL – 2,50,000
  • बेस्ट क्लच – 1,00,000
  • ग्रैंड फाइनल के MVP – 2,00,000

BMPS 2026 का पूरा शेड्यूल

इस बार इस टूर्नामेंट में ट्राफी और 2 करोड़ के प्राइज मनी के लिए इस टूर्नामेंट में 64 टीम्स आपस में भिड़ेंगी।। इस दौरान टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल, फॉर्मेट और दांव पर क्या है, इन सभी अहम पहलुओं पर नजर रहेगी।

  • क्वालिफायर: 6 मई से 31 मई
  • ग्रुप ड्रॉ: 1 जून
  • सर्वाइवल स्टेज: 2 जून – 5 जून
  • सेमी-फ़ाइनल: 9 जून – 12 जून
  • लास्ट चांस स्टेज: 13 जून – 14 जून

BMPS 2026 ग्रैंड फ़ाइनल

BMPS 2026 तीन दिन तक चलेगा।

  • तारीखें: 19, 20, और 21 जून
  • प्राइज़: 2 करोड़ प्राइज़ पूल और BMPS ट्रॉफ़ी

भारी प्राइज़ मनी के अलावा, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज़ 2026 (Battlegrounds Mobile India Pro Series 2026) इस साल और भी ज़्यादा ज़रूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप परफ़ॉर्म करने वाली टीमें ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2024 (EWC 2026) में जगह बना सकती हैं। इससे इंडियन टीमों को सीधे ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहचान बनाने का शानदार मौका मिलेगा।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version