Friday, February 20

Free Fire/ free Fire max: फ्री फायर आज केवल एक मोबाइल गेम नहीं रहा, बल्कि यह एक ग्लोबल eSports प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहाँ प्रोफेशनल खिलाड़ी अपनी स्किल और रणनीति के दम पर लाखों डॉलर की कमाई कर रहे हैं। बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स, भारी प्राइज़ पूल, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स ने Free Fire को दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोबाइल eSports में शामिल कर दिया है।

2025 तक आते-आते कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा टूर्नामेंट प्राइज मनी हासिल की है। इस अतिक्ले में हम आपको फ्री फायर गेम के टॉप  5 प्लेयर्स के बारे में बताएंगे।

 5. D_Long (Wattipong Ngarmrod)

 देश: थाईलैंड

 कुल टूर्नामेंट कमाई: लगभग $321,601

D_Long एक अनुभवी Free Fire प्रो प्लेयर हैं। वे न सिर्फ खिलाड़ी के रूप में बल्कि analyst और mentor की भूमिका में भी जाने जाते हैं। उनका अनुभव और tactical knowledge उन्हें eSports सीन में बेहद सम्मानित बनाता है।

4. GETHIGH (Rachata Saethian)

 देश: थाईलैंड

 कुल टूर्नामेंट कमाई: लगभग $344,649

GETHIGH Free Fire के उन युवा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमा लिया। उनकी aggressive playstyle और fast decision-making उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

कम उम्र में इंटरनेशनल स्टेज पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना उनकी मेहनत और टैलेंट को दर्शाता है। आने वाले समय में उनकी कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है।

 3. Moshi (Ratchanon Kunrayason)

देश: थाईलैंड

कुल टूर्नामेंट कमाई: लगभग $356,886

Moshi की सबसे बड़ी खासियत है उनका लगातार उच्च स्तर का प्रदर्शन। वे कई वर्षों से Free Fire eSports सीन में सक्रिय हैं और लगभग हर बड़े टूर्नामेंट में podium finish करते रहे हैं। Consistency के कारण उन्हें न सिर्फ प्राइज मनी बल्कि स्पॉन्सरशिप और टीम कॉन्ट्रैक्ट्स से भी भारी फायदा हुआ है, जिससे उनकी कुल कमाई लगातार बढ़ती रही।

 2. GODCRUZ (Piyapon Boonchuay)

 देश: थाईलैंड

 कुल टूर्नामेंट कमाई: लगभग $381,210

GODCRUZ ने EVOS Phoenix जैसी टॉप टीम के साथ खेलते हुए खुद को इंटरनेशनल लेवल पर साबित किया। वे खासतौर पर clutch moments में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी leadership quality और aggressive yet controlled gameplay ने उन्हें Free Fire community में अलग पहचान दिलाई। यही कारण है कि वे आज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर Free Fire प्रो खिलाड़ी हैं।

 1. JOENA (Chirasak Moonsarn)

 देश: थाईलैंड

 कुल टूर्नामेंट कमाई: लगभग $462,465

JOENA को 2025 तक का दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला Free Fire खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने Free Fire World Series सहित कई बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीते हैं। उनकी पहचान एक शांत, स्मार्ट और बेहद रणनीतिक खिलाड़ी के रूप में है।

JOENA की सबसे बड़ी ताकत है उनका game sense, team coordination और pressure situations में सही फैसला लेना। वे न सिर्फ एक शानदार फ्रैगर हैं बल्कि टीम को लीड करने की क्षमता भी रखते हैं, जिसने उन्हें eSports इतिहास का सबसे सफल Free Fire प्लेयर बना दिया।

सिर्फ Prize Money ही नहीं, कमाई के और भी बड़े स्रोत

ये आंकड़े केवल टूर्नामेंट प्राइज मनी के हैं। असल जिंदगी में ये खिलाड़ी Live Streaming, Brand Sponsorships, YouTube & Content Creation , Team Salary और Bonuses से भी लाखों डॉलर कमाते हैं।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version