Tuesday, February 17

आज के समय में PUBG (PlayerUnknown’s Battlegrounds) जैसे बैटल रॉयल गेम्स युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। गेम खेलते समय या फिर गेमिंग चैट, यूट्यूब वीडियो और लाइव स्ट्रीम में आपने अक्सर “O.P.” शब्द सुना होगा। कई नए खिलाड़ी यह समझ नहीं पाते कि PUBG गेम में O.P. का असली मतलब क्या है और इसे कब इस्तेमाल किया जाता है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

PUBG में O.P. शब्द का इस्तेमाल कब किया जाता है?

जब किसी हथियार, स्किल, प्लेयर या रणनीति को सामान्य से कहीं ज्यादा ताकतवर माना जाता है, तब उसे O.P. कहा जाता है।
उदाहरण के लिए, अगर कोई हथियार बहुत कम समय में दुश्मन को नॉक कर दे, तो खिलाड़ी कहते हैं।“ये गन तो O.P. है!”।

PUBG गेम में O.P. का फुल फॉर्म होता है  Overpowered। Overpowered का मतलब होता है बहुत ज़्यादा ताकतवर या जरूरत से ज्यादा प्रभावशाली।

PUBG में O.P. हथियार का क्या मतलब है?

PUBG में कुछ हथियार ऐसे होते हैं जो खास परिस्थितियों में बहुत ज़्यादा डैमेज देते हैं। ऐसे हथियारों को खिलाड़ी O.P. कहते हैं, जैसे—

  • AWM Sniper Rifle
  • Groza
  • MK14

इन हथियारों की खासियत यह होती है कि ये कम गोलियों में ही दुश्मन को खत्म कर सकते हैं।

O.P. प्लेयर किसे कहा जाता है?

अगर कोई खिलाड़ी बहुत शानदार प्रदर्शन करता है, लगातार हेडशॉट लगाता है, अकेले पूरे स्क्वाड को हरा देता है या बेहतरीन गेम सेंस दिखाता है। तो लोग कहते हैं: “भाई, O.P. है।” यहाँ O.P. शब्द तारीफ (Compliment) के रूप में इस्तेमाल होता है।

PUBG में O.P. स्ट्रेटेजी क्या होती है?

कभी-कभी किसी खास जगह से कैंप करना, सही समय पर ग्रेनेड का इस्तेमाल या सही हथियारों का कॉम्बिनेशन इतना असरदार होता है कि उसे O.P. स्ट्रेटेजी कहा जाता है।

क्या O.P. हमेशा अच्छी चीज़ होती है?

अक्सर O.P. शब्द तारीफ के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन जब कोई हथियार या फीचर गेम का बैलेंस बिगाड़ देता है, तो खिलाड़ी शिकायत करते हैं कि यह “too O.P.” है और इसे नर्फ (कमज़ोर) किया जाना चाहिए।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version