PUBG Mobile 4.3 update download: PUBG Mobile ने अपना बड़ा 4.3 अपडेट लॉन्च कर दिया है, जो गेम के 8वें सालगिरह के मौके पर एक खास माइलस्टोन है। यह सिर्फ एक साधारण पैच नहीं है, बल्कि “Evolving Universe” थीम के साथ पूरा गेम नया रूप ले चुका है। इस अपडेट में पहली बार लेजेंडरी M1 Garand राइफल आई है और फैंस का पसंदीदा Jujutsu Kaisen कोलैब भी लौट आया है।
अगर आप नए फ्यूचरिस्टिक एरैंगल मैप में फिर से एक्शन का मज़ा लेना चाहते हैं, तो आर्टिकल में हम आपको किसी भी डिवाइस पर इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बारे में बताएंगे।
Android पर PUBG Mobile 4.3 अपडेट डाउनलोड करने का तरीका
Google Play Store से:
1. Google Play Store ऐप खोलें।
2. सर्च बार में “PUBG Mobile” टाइप करें।
3. गेम आइकन पर क्लिक करें और “Update” बटन दबाएं।
4. डाउनलोड पूरा होने तक प्रतीक्षा करें।
Official APK से डाउनलोड कैसे करे
1. PUBG Mobile की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2. “APK Download” बटन दबाकर फाइल डाउनलोड करें।
3. डाउनलोड होने के बाद फाइल इंस्टॉल करें।
4. अगर पूछा जाए, तो “Install from Unknown Sources” को ऑन करें।
iOS (iPhone/iPad) पर अपडेट कैसे करें
1. App Store खोलें।
2. प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
3. नीचे स्क्रॉल करके “Available Updates” देखें।
4. PUBG Mobile के पास “Update” बटन दबाएं।
5. वैकल्पिक रूप से, सीधे गेम सर्च करके भी अपडेट कर सकते हैं।
स्मूद अपडेट के लिए कुछ टिप्स
- स्टोरेज चेक करें: कम से कम 3- 4GB खाली जगह सुनिश्चित करें।
- फोन रीस्टार्ट करें: इंस्टॉल के बाद रीस्टार्ट से गेम स्मूद चलता है और लैग कम होता है।
- स्टेबल Wi-Fi का इस्तेमाल करें: बड़ी फाइलें आसानी से डाउनलोड होती हैं और डेटा बचता है।







