Friday, March 13

PUBG Mobile ने अपने नए Version 4.2 अपडेट के साथ एक सीमित समय के लिए उपलब्ध इन-गेम इवेंट “Friend Fest” लॉन्च किया है। यह इवेंट खास तौर पर स्क्वाड गेमप्ले को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के बीच सोशल कनेक्शन मजबूत करने को लेकर ये कदम उठाया गया है। इसमें व्यक्तिगत स्कोर से ज़्यादा टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया है।

PUBG Mobile Friend Fest की लॉन्च डेट

PUBG Mobile Friend Fest आज से यानी 23 जनवरी 2026 से लाइव हो चुका है। यह इवेंट Version 4.2 अपडेट का हिस्सा है और खिलाड़ी इसे गेम के Event Tab से एक्सेस कर सकते हैं। Friend Fest को खास तौर पर Erangel और Livik जैसे मैप्स पर स्क्वाड में खेलने वालों के लिए तैयार किया गया है।

स्क्वाड-फोकस्ड गेमप्ले

इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य दोस्तों के साथ मिलकर खेलना है। खिलाड़ी अपने फ्रेंड्स के साथ टीम बनाकर मैच खेलते हैं, साझा मिशन पूरे करते हैं और इवेंट से जुड़े खास क्षेत्रों में जाकर प्रोग्रेस हासिल करते हैं। यह इवेंट उन मोड्स से अलग है जहाँ सिर्फ व्यक्तिगत सर्वाइवल या परफॉर्मेंस मायने रखती है।

इसके अलावा, जो खिलाड़ी लंबे समय बाद गेम में लौटते हैं, उनके साथ खेलने पर अतिरिक्त रिवॉर्ड मिलते हैं। इससे स्क्वाड जल्दी प्रोग्रेस करता है और कैज़ुअल प्लेयर्स को भी एक्टिव रहने की प्रेरणा मिलती है।

सोशल और विज़ुअल फीचर्स

  • इंस्टेंट गिफ्टिंग फ्लावर्स: मैच के दौरान साथी खिलाड़ियों को फूल भेजे जा सकते हैं, जो बिना गेमप्ले रोके तुरंत दिखाई देते हैं।
  • बॉन्डिंग ट्री फीचर: इवेंट का मुख्य आकर्षण एक बड़ा गुलाबी पेड़ है। “Wake” ऑप्शन चुनने पर यह चेरी ब्लॉसम में बदल जाता है, जिसे आसपास के खिलाड़ी देख सकते हैं।
  • स्पेशल इमोट्स: “Create Your Romantic Moment” जैसे फीचर्स खिलाड़ियों को एक साथ पोज़ या इमोट्स इस्तेमाल करने का मौका देते हैं।
  • थीम-बेस्ड लोकेशन्स: फूलों से भरे इलाके और बीच ज़ोन, जो आमतौर पर कम कॉम्बैट और बेहतर सोशल एक्सपीरियंस देते हैं।

PUBG Mobile Friend Fest के मुख्य फीचर्स

  • दोस्तों के साथ मिशन में जुड़े : कुछ मिशन केवल फ्रेंड्स के साथ खेलने पर ही पूरे किए जा सकते हैं।
  • रिवॉर्ड सिस्टम: मिशन पूरा करने पर कॉस्मेटिक आइटम्स, इमोट्स और इंटरएक्टिव रिवॉर्ड्स मिलते हैं।
  • रिकॉल बोनस: लंबे समय से इनएक्टिव दोस्तों के साथ खेलने पर अतिरिक्त पॉइंट्स दिए जाते हैं।
Friend Fest में भाग लेने का तरीका
  1. PUBG Mobile को Version 4.2 पर अपडेट करें।
  2.  गेम के मेन मेन्यू में जाकर Event Tab खोलें।
  3. Friend Fest इवेंट को सेलेक्ट करें।
  4. अपने दोस्तों को इनवाइट करें और स्क्वाड के साथ मैच खेलें।

Friend Fest, PUBG Mobile के पुराने सोशल इवेंट्स से अलग है क्योंकि यह लाइव मैच के दौरान टीमवर्क को सीधे गेम प्रोग्रेशन से जोड़ता है। बिना कॉम्बैट सिस्टम बदले यह इवेंट स्क्वाड अनुभव को और ज़्यादा मज़ेदार बनाता है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version