फ्री फायर में हेडशॉट लगाने के लिए सिर्फ अच्छा निशाना होना जरुरी नहीं है। मुकाबले के दौरान क्रॉसहेयर को तेजी और सटीकता से कंट्रोल करने में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का अहम रोल होता है। सही सेंसिटिविटी के साथ आप दुश्मन की मूवमेंट पर जल्दी रिएक्ट कर सकते हैं, ड्रैग हेडशॉट्स आसानी से लगा सकते हैं सार्थ ही क्लोज-रेंज फाइट्स में बढ़त हासिल कर सकते हैं। हर खिलाड़ी के खेलने का तरीका अलग होता है, लेकिन एक संतुलित सेंसिटिविटी सेटअप बेहतर गेमप्ले अक अनुभव देता है। इस कड़ी में हम आपको फ्री फायर में बेस्ट हेडशॉट सेटिंग्स 2026 के बारे में बताने जा रहे हैं।
हेडशॉट के लिए बेस्ट फ्री फायर सेंसिटिविटी जून 2026 में क्या है
जो खिलाड़ी ड्रैग हेडशॉट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, उनके लिए हाई सेंसिटिविटी सेटिंग्स काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इस तकनीक में फायर बटन को तेजी से ऊपर की ओर स्वाइप या ड्रैग किया जाता है।
- जनरल: 95 – 100
- रेड डॉट: 90 – 100
- 2x स्कोप: 85 – 95
- 4x स्कोप: 75 – 85
- स्नाइपर स्कोप: 50 – 65
- फ्री लुक: 60 – 75
हेडशॉट सेटिंग्स कैसे काम करती है
हाई जनरल सेंसिटिविटी सेटिंग्स क्लोज-रेंज मुकाबलों में आपकी मूवमेंट और रिएक्शन स्पीड को बेहतर बनाती हैं, जिससे आप तेजी से दुश्मन पर निशाना लगा सकते हैं। वहीं, ज्यादा रेड डॉट सेंसिटिविटी टारगेट को ट्रैक करने और सटीक शॉट लगाने में मदद करती है। दूसरी ओर, 2X और 4X स्कोप के लिए कम सेंसिटिविटी सेटिंग्स दूर मौजूद दुश्मनों पर निशाना लगाते समय बेहतर कंट्रोल और स्थिरता देती हैं। इसी तरह, लो स्नाइपर स्कोप सेंसिटिविटी ओवर-एमिंग से बचाती है साथ ही लंबी दूरी पर आपकी एक्यूरेसी को बेहतर करने भी मदद करती है।
लो-एंड डिवाइस के लिए बेस्ट सेंसिटिविटी क्या है
अगर आप 4 GB RAM वाला स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको फ्रेम ड्रॉप-आउट और टच कंट्रोल रिस्पॉन्स में थोडा समय लग सकता है।
- जनरल: 90 – 100
- रेड डॉट: 60 – 75
- 2x स्कोप: 99
- 4x स्कोप: 95
- स्नाइपर स्कोप: 20 – 30
- फ्री लुक: 50 – 75
हाई स्कोप सेंसिटिविटी सेटिंग्स कम स्पेस वाले डिवाइस पर भी निशाना लगाने को आसान बना सकती हैं। इससे खिलाड़ी मुकाबले के दौरान दुश्मन की मूवमेंट पर तेजी से रीस्पोंस करते हैं।







