BGMI के बाद गेम में Free Fire MAX के प्लेयर्स भी लॉगिन की समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी उन में से हैं जो फेसबुक के जरिए गेम को लॉग-इन करने की कोशिश कर रहे हैं, इस दौरान आप “Authentication Error” के कारण लोडिंग स्क्रीन से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है यह सभी गेमिंग यूजर्स के साथ हो रहा है। गेरेना ने यह साफ कर दिया है कि यह एक टेक्निकल प्रॉब्लम है जो फिलहाल फेसबुक से लॉग-इन करने वालों को इफेक्ट कर रही है।
असल में, भारत में Facebook Gaming की लॉगिन सर्विस में कुछ बड़े टेक्निकल इश्यू चल रहे हैं, जिसकी वजह से देश के टॉप बैटल रॉयल गेम्स पर बुरा असर देखा जा रहा है।
आखिर दिक्कत क्या आ रही है?
प्लेयर्स को बार-बार “Login Failed” या “Authorization Error” जैसे मैसेज स्क्रीन पर देखने को मिल रहे हैं। Free Fire India की टीम का मानना है कि यह समस्या फेसबुक (Meta) के सर्वर की तरफ से ही है, न कि इस गेम की तरफ से हो रहा है।
नोट: अगर आप गेम के अंदर हैं, तो भूलकर भी गेम को लॉग आउट न करें। अगर इन-गेम में आपने गलती से भी लॉग आउट कर दिया, तो जब तक समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, आप इसमें दोबारा से लॉगिन नहीं कर पाएंगे।
इसे ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
जब तक टीमें इस पर काम कर रही हैं, आप ये कुछ तरीके आजमा सकते हैं:
1. री-इंस्टॉल और रीस्टार्ट: अपने फोन से फेसबुक ऐप को हटाकर दोबारा इंस्टॉल करें और फोन को एक बार रीस्टार्ट करें। इससे कभी-कभी गेम और फेसबुक के बीच का कनेक्शन फिर से सेट हो जाता है।
2. सब्र रखें: अगर ऐप री-इंस्टॉल करने से बात नहीं बनती, तो सबसे अच्छा यही है कि आप थोड़ा इंतज़ार करें। चूंकि समस्या फेसबुक के सर्वर्स में है, इसलिए इसे उनके एंड से ही ठीक किया जा सकता है।
3. अपडेट रहें: लेटेस्ट जानकारी के लिए आप Free Fire India के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज चेक करते रहें।







