BGMI में रिकॉइल पर अच्छा कंट्रोल होना ज़्यादा गनफाइट जीतने और तेजी से रैंक पुश करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चाहे आप M416 के साथ 4x स्कोप पर लंबी दूरी तक स्प्रे कर रहे हों या मिड-रेंज फाइट में दुश्मनों को निशाना बना रहे हों, सही सेंसिटिविटी सेटिंग्स आपके गेमप्ले में बड़ा फर्क ला सकती हैं।
यदि आपको रिकॉइल संभालने, स्क्रीन स्टेबल रखने या आसान शॉट्स मिस होने जैसी दिक्कतें आती हैं, तो जून 2026 के लिए तैयार किए गए ये ज़ीरो-रिकॉइल सेंसिटिविटी कोड आपके एम को बेहतर बनाने और निशाने को अधिक सटीक करने में मदद कर सकते हैं। इस कड़ी में हम आपको BGMI Zero Recoil BGMI Sensitivity Codes जून के बारे में बताने जा रहे हैं।
जून 2026 बेस्ट ज़ीरो रिकॉइल BGMI सेंसिटिविटी कोड्स
- गायरोस्कोप सेंसिटिविटी (Gyroscope sensitivity): 1-7618-4350-6315-2117-824
- नॉन-गायरोस्कोप सेंसिटिविटी ( Non Gyroscope sensitivity): 1-7618-4328-3823-5326-570
- बहुत स्मूद रिकॉइल कंट्रोल: 7238-4924-1948-2049-112
- 7238-4185-8644-7904-942 (अग्रेसिव गेमप्ले के लिए अच्छा। बजट डिवाइस के लिए फ्रेंडली)
- 1-7571-6981-9834-2795-805 (फोर-फिंगर क्लॉ प्लेयर्स के लिए डिज़ाइन किया गया। हाई कंट्रोल स्प्रे)
परफेक्ट सेंसिटिविटी क्यों जरूरी है
सेंसिटिविटी सेट करने से निशाना लगाना अधिक सटीक और एक्ज़ैक्ट हो जाता है। सभी सेटिंग्स को एक-एक करके बदलने की बजाय, गेमर 19 अंकों के सेंसिटिविटी कोड की मदद से प्रो खिलाड़ियों की सेटिंग्स कुछ ही सेकंड में अपने अकाउंट पर लागू कर सकते हैं।
BGMI में सेंसिटिविटी कोड अप्लाई करने का तरीका जानें
- BGMI खोलें और ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफ़ाइल के पास मौजूद तीर पर टैप करें।
- Settings में जाकर Sensitivity टैब खोलें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Cloud Management या Search Method विकल्प चुनें।
- 19 अंकों वाला सेंसिटिविटी कोड दर्ज करें।
- Search पर टैप करें और सेटिंग्स का प्रीव्यू देखें।
- सेटिंग्स लागू करने के लिए Apply दबाएं।
- Training Grounds में जाकर स्प्रे और रिकॉइल की जांच करें।
- अगर रिकॉइल ज़्यादा या कम महसूस हो, तो ADS Sensitivity को 2- 5% तक अपनी जरूरत के अनुसार बदलें।







