Patna Pirates ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 13वें सीजन से पहले Dinesh Kharab को टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया है। यह फैसला टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सके। खरब को कोचिंग का लंबा अनुभव है और वे खेल की बारीक रणनीतियों को समझने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे हरियाणा के रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जहां उन्होंने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारा। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए खिलाड़ियों में अंशु कुमार जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने युवा कबड्डी सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
उनकी नियुक्ति टीम में बदलाव की प्रक्रिया का अहम हिस्सा
पटना पाइरेट्स, जिसे PKL की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है, अपनी नई कोचिंग रणनीति के तहत बड़े बदलाव कर रही है। टीम ने हाल ही में Jasvir Singh को मुख्य कोच नियुक्त किया है, जिन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान Anup Kumar की जगह ली है। जसवीर सिंह 2018 से 2024 तक यूपी योद्धाज के कोच रहे और उनके कार्यकाल में टीम ने सात में से पांच बार प्लेऑफ में जगह बनाई।
सीजन 12 में पटना पाइरेट्स ने शानदार वापसी की थी। शुरुआती मुकाबलों में टीम टेबल में सबसे नीचे थी, लेकिन अंतरिम कोच Randeep Dalal के नेतृत्व में टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर टॉप 8 में जगह बनाई। हालांकि, सीजन समाप्त होने के बाद प्रबंधन ने नई रणनीति अपनाते हुए कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया हैं।
Dinesh Kharab की नियुक्ति को टीम में स्थिरता लाने और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि नए सीजन में पटना पाइरेट्स बेहतर रणनीति, फिटनेस और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर फिर से खिताब की दौड़ में मजबूती से नजर आएगी।







