Sunday, February 1

Kabaddi Champions League 2026: हरियाणा के कबड्डी फैंस के लिए अच्छी खबर है। कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) हरियाणा का पहला सीजन 25 जनवरी को शुरू हो चुका है। इस लीग में प्रो कबड्डी और इंटरनेशनल लेवल के अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया है। साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 जनवरी 2026 से लेकर 5 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। सभी मैच स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत) में खेले जाएंगे। यह लीग 14 दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 8 टीमें खिताब के लिए आपस में टकराएँगी।

कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) हरियाणा में भाग लेने वाली टीमें

हरियाणा के अलग-अलग जिलों से ये 8 टीमें हिस्सा लेंगी:

  1. सोनीपत स्टार्स
  2. गुरुग्राम गुरूज़
  3. हिसार हीरोज़
  4. करनाल किंग्स
  5. रोहतक रॉयल्स
  6. फरीदाबाद फाइटर्स
  7. भिवानी बुल्स
  8. पानीपत पैंथर्स

कबड्डी चैंपियंस लीग टूर्नामेंट का फॉर्मेट

लीग स्टेज के मुकाबले 25 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेंगे, जिसमें प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सात मैच खेलेगी और हर टीम दूसरी टीम से एक बार भिड़ेगी। ग्रुप स्टेज के अंत में अंक तालिका में  टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। सेमीफाइनल मैच 6 फरवरी को खेले जाएंगे और फाइनल मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा।

कबड्डी चैंपियंस लीग लाइव कहाँ और कैसे देखें

सभी मुकाबले हर दिन शाम 6:30 बजे से दिखाए जाएंगे। मैच ज़ी नेटवर्क के चैनलों पर लाइव आएंगे। हिंदी में देखने के लिए Zee Anmol, Z Bollywood, &Pictures, DD Sports, मराठी में देखने के लिए Zee Yuva, पंजाबी में Zee Punjabi और अंग्रेज़ी में YuppTV। इसके अलावा मैच &Pictures HD और DD Sports पर भी देखे जा सकेंगे।

KCL मैच फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?

मोबाइल और ऑनलाइन देखने के लिए ZEE5 ऐप/वेबसाइट और Wave OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है।

कबड्डी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version