Friday, February 27

भारत सरकार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी हाल में अपने खिलाड़ियों को पकिस्तान भेजने को तैयार नहीं है। हाल ही में, उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कबड्डी टीम (Indian Kabaddi Team) के पाकिस्तान दौरे पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान कबड्डी महासंघ (PKF) ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार ने अपनी कबड्डी टीम को पाकिस्तान में होने वाले मैत्रीपूर्ण मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए अपनी अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

PKF सचिव ने भारत के पाकिस्तान दौरे के रद्द होने पर जताई निराशा

Rana Muhammad Sarwar
Rana Muhammad Sarwar

पाकिस्तान कबड्डी महासंघ सचिव राणा मुहम्मद सरवर (Rana Muhammad Sarwar) ने एसोसिएट प्रेस ऑफ पाकिस्तान (APP) से बात करते हुए भारत द्वारा अपनी कबड्डी टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द करने के फैसले पर निराशा व्यक्त की।

सरवर ने कहा:

भारत में हमारे समकक्षों ने अपनी टीम पाकिस्तान भेजने में असमर्थता जताई है। हमें इस फैसले पर खेद है, क्योंकि हम यहां उनकी मेजबानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Indian Kabaddi Team को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने थे 3 मुकाबले

Indian Kabaddi Team
Indian Kabaddi Team

भारतीय कबड्डी टीम (Indian Kabaddi Team) को 19 नवंबर को करतारपुर में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना था। इसके बाद दूसरा मुकाबला 21 नवम्बर को लाहौर में और तीसरा मुकाबला 23 नवंबर को बहावलपुर में खेला जाना था।

राणा के अनुसार, भारत द्वारा मिले इस झटके के बाद पाकिस्तान कबड्डी महासंघ इसके विकल्प के रूप में कुछ प्रदर्शनी मैचों के आयोजन की योजना बना रहा है।

भारत सरकार द्वारा यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब उन्होंने हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। आगामी आईसीसी टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।

हालाँकि, भारत ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान में आयोजित हो रहे आगामी ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भी दौरा करने की अंतिम मंजूरी नहीं दी है। बता दें कि, यह ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक लाहौर और मुल्तान में आयोजित किया जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version