Tuesday, February 17

PKL 2025 Playoffs Schedule and Format: प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन (PKL 12) अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्लेऑफ मुकाबलों के साथ लीग को नया रूप मिला है। इस सीजन में पहली बार Play-ins फॉर्मेट जोड़ा गया है, जिससे कुल आठ टीमें अब खिताब की दौड़ में बनी रहेंगी।

दिल्ली न केवल इस बार फाइनल लेग की मेजबानी कर रही है, बल्कि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले का भी आयोजन करेगी। दिल्ली को अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं और जबरदस्त फैन सपोर्ट के चलते इस अहम स्टेज के लिए चुना गया है। 31 अक्टूबर की रात इसी शहर में तय होगा कि PKL 12 का चैंपियन कौन बनेगा।

PKL 12 का नया प्लेऑफ फॉर्मेट (PKL 2025 Play-ins और Playoffs Format)

सीजन 12 में लीग फॉर्मेट को पूरी तरह नया और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाया गया है, ताकि ज्यादा टीमें खिताब की रेस में बनी रहें। इस बार टॉप 8 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि पहले सिर्फ टॉप 6 टीमों को मौका मिलता था।

PKL नए फॉर्मेट की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

1. Play-ins (5वीं से 8वीं टीमों के बीच मुकाबले):

लीग स्टेज में 5वें से 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें 25 अक्टूबर को Play-in मैच खेलेंगी। इन मुकाबलों के विजेता अगले स्टेज यानी Eliminator में जगह बनाएँगे।

2. Mini-Qualifier (3वीं और 4वीं टीमों के बीच):

लीग में 3rd और 4th स्थान पर रहने वाली टीमें आपस में भिड़ेंगी। विजेता सीधे अगले स्टेज में जाएगा, जबकि हारने वाली टीम को बाद में एक और मौका मिलेगा।

3. Qualifier 1 (टॉप दो टीमों के बीच):

1st और 2nd स्थान पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच का विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा, जबकि हारने वाली टीम को Qualifier 2 के जरिए दोबारा मौका मिलेगा।

4. Eliminators और Qualifiers:

PKL 12 में कुल तीन Eliminators और दो Qualifiers खेले जाएंगे, जो फाइनल मुकाबले की दिशा तय करेंगे। हर मैच नॉकआउट होगा।

5. Final:

31 अक्टूबर, शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेला जाएगा, जिसमें PKL 12 का विजेता तय होगा।

यह नया फॉर्मेट न केवल प्लेऑफ को और रोमांचक बनाएगा, बल्कि हर टीम के फैन बेस को लंबे समय तक जोड़े रखने का भी काम करेगा। इन मुकाबलों में हर अंक, हर जीत पहले से कहीं अधिक अहम होगी।

PKL 12 प्लेऑफ शेड्यूल | PKL 2025 Playoffs Schedule

स्थान: त्यागराज इंडोर स्टेडियम, दिल्ली

25 अक्टूबर 2025, शनिवार

Play-in 1: TBC बनाम TBC – 20:00 IST

Play-in 2: TBC बनाम TBC – 21:00 IST

26 अक्टूबर 2025, रविवार

Eliminator 1: TBC बनाम TBC – 20:00 IST

Mini-Qualifier: TBC बनाम TBC – 21:00 IST

27 अक्टूबर 2025, सोमवार

Eliminator 2: TBC बनाम TBC – 20:00 IST

Qualifier 1: TBC बनाम TBC – 21:00 IST

28 अक्टूबर 2025, मंगलवार

Eliminator 3: TBC बनाम TBC – 20:00 IST

29 अक्टूबर 2025, बुधवार

Qualifier 2: TBC बनाम TBC – 20:00 IST

31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

Final: TBC बनाम TBC – 20:00 IST

PKL 12 का प्लेऑफ स्टेज इस बार पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है। आठ टीमों के बीच खिताब की जंग, नया फॉर्मेट और दिल्ली की मेजबानी, ये तीनों चीजें मिलकर कबड्डी फैंस के लिए एक शानदार अनुभव पेश करेंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम नए सिस्टम के तहत बेहतर प्रदर्शन करती है और PKL 12 की ट्रॉफी कौन उठाता है ।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version