Tuesday, June 16

महिला वनडे विश्व कप में टीम इंडिया लगातार आगे बढ़ रही है। इस दौरान भारतीय ओपनर प्रतिका रावल ने एक नया रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। अब वे उस सूची में शामिल हो गई हैं, जहां पहले सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा था। यह उपलब्धि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए मैच में हासिल की।

प्रतिका रावल ने वनडे में पूरे किए 1000 रन

भारत की ओपनर प्रतिका रावल जब गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप में खेलने उतरीं, तब तक उन्होंने 22 मैचों में 988 रन बनाए थे। सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि क्या वे इस मैच में अपने 1000 रन पूरे कर पाएंगी। उन्होंने ऐसा कर दिखाया। अपने 23वें मैच में ही प्रतिका ने 1000 वनडे रन पूरे कर लिए। यह एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी है। अब तक महिला वनडे क्रिकेट में सिर्फ दो बल्लेबाज ही इतने कम मैचों में यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।

प्रतिका रावल ने ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर की बराबरी की

प्रतिका रावल से पहले ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर ने भी 23 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की निकोल बोल्टन और मेग लैनिंग ने यह उपलब्धि 25 पारियों में हासिल की थी। अब प्रतिका रावल इस मामले में उनसे आगे निकल गई हैं। अपने वनडे करियर में उन्होंने अब तक एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। वे शुरू से ही आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाजी करती हैं और अक्सर बड़ी पारी खेलती हैं।

प्रतिका रावल ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

प्रतिका रावल ने भारत के लिए नया रिकॉर्ड बना दिया है। वनडे क्रिकेट में इतनी कम पारियों में किसी भारतीय बल्लेबाज ने 1000 रन नहीं बनाए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था, जिन्होंने 29 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। लेकिन प्रतिका ने उनसे काफी पहले यह मुकाम हासिल कर लिया है। अब सबकी नजर इस पर है कि आने वाले मैचों में प्रतिका कैसा प्रदर्शन करती हैं, क्योंकि आगे उनके सामने और भी बड़ी चुनौतियां होंगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version