Wednesday, February 18

PKL 12 Playoffs Schedule, Teams and Live Streaming Details: Pro Kabaddi League 2025 (PKL 12) अब अपने सबसे निर्णायक चरण में पहुँच चुका है। लीग स्टेज में कुल 108 रोमांचक मुकाबलों के बाद अब आठ टीमें खिताब की राह में आमने-सामने होंगी। दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होने वाले इस प्लेऑफ सप्ताह में कबड्डी के सबसे बड़े सितारे अपनी पूरी क्षमता दिखाएंगे।

लीग स्टेज की हाइलाइट्स

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 ने प्रतिस्पर्धा की नई परिभाषा दी। इस सीजन 108 लीग मुकाबलों में से 48 मुकाबले केवल 5 या उससे कम अंक के अंतर से तय हुए। वहीं, 27 मुकाबले अंतिम 90 सेकेंड में रोमांचक मोड़ पर पहुंचे।

इस साल लीग स्टेज में पहली बार टाईब्रेकर की शुरुआत हुई थी, जिससे मुकाबलों की कठिनाई और प्रतिस्पर्धा का स्तर और बढ़ गया। लीग स्टेज में टॉप दो टीमें Puneri Paltan और Dabang Delhi K.C. थीं, जिन्होंने 26 अंक हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह जल्दी सुनिश्चित की।

इसके अलावा, तीसरे से छठे स्थान तक की टीमों में भी कड़ी टक्कर रही। बेंगलुरु बुल्स ने 22 अंक, तेलुगू टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स और यू मुम्बा ने 20-20 अंक हासिल किए।

इतना ही नहीं, Patna Pirates ने सीजन 11 में उपविजेता रहने के बाद इस साल शानदार वापसी की। सीजन के पहले 44 दिनों तक वे तालिका में सबसे नीचे थे, लेकिन पांच मैच लगातार जीतकर सातवें स्थान पर पहुँचे, जबकि Jaipur Pink Panthers आठवें स्थान पर रही।

PKL 12 प्लेऑफ की टीमें

प्लेऑफ में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं:

1. Puneri Paltan

2. Dabang Delhi K.C.

3. Bengaluru Bulls

4. Telugu Titans

5. Haryana Steelers

6. U Mumba

7. Patna Pirates

8. Jaipur Pink Panthers

PKL सीजन 12 प्लेऑफ शेड्यूल

25 अक्टूबर 2025 (Play-ins)

Haryana Steelers vs Jaipur Pink Panthers

Patna Pirates vs U Mumba

26 अक्टूबर 2025

Eliminator 1: दोनों Play-in विजेताओं के बीच मुकाबला

Mini Qualifier: Bengaluru Bulls vs Telugu Titans

27 अक्टूबर 2025

Eliminator 2: Eliminator 1 का विजेता बनाम Mini Qualifier हारने वाला

Qualifier 1: Puneri Paltan vs Dabang Delhi K.C. (पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने वाली टीमों के बीच मुकाबला)

28 अक्टूबर 2025

Eliminator 3: Eliminator 2 विजेता बनाम Mini Qualifier विजेता

29 अक्टूबर 2025

Qualifier 2: Qualifier 1 हारने वाला बनाम Eliminator 3 विजेता

31 अक्टूबर 2025

फाइनल: Qualifier 1 विजेता बनाम Qualifier 2 विजेता

PKL 12 प्लेऑफ मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

PKL 12 प्लेऑफ मैचों का लाइव प्रसारण Star Sports Network के टीवी चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, जबकि और JioHotstar पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। ये सभी मुकाबले 25 से 31 अक्टूबर तक शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version