Where and How to Watch PKL 2025 Live for Free in India?: प्रो कबड्डी लीग का नया सीजन एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है। कबड्डी को भारत में नई पहचान देने वाली इस लीग के 12वें सीजन यानी PKL 12 की शुरुआत शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 से वाइजैग में हो चुकी है। पूरे टूर्नामेंट में 12 टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी। इस बार प्लेऑफ का फॉर्मेट भी नया है, इसीलिए दर्शकों के लिए रोमांच भी दोगुना होने वाला है।
PKL 2025 के लीग स्टेज का आयोजन 23 अक्टूबर तक होगा और इसके लिए चार बड़े शहरों को चुना गया है। इनमें विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली शामिल हैं। अलग-अलग शहरों में होने वाले मैच फैंस को नजदीक से अपने पसंदीदा सितारों को देखने का मौका देंगे।
PKL 12 की मेजबानी कहां होगी?
इस बार के सीजन के लिए चार शानदार वेन्यू तय किए गए हैं।
विशाखापट्टनम (वाइजैग): विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब
जयपुर: एसएमएस इंडोर स्टेडियम
चेन्नई: एसडीएटी मल्टी-पर्पज इंडोर स्टेडियम
दिल्ली: त्यागराज इंडोर स्टेडियम
इन चारों मैदानों पर लीग स्टेज से लेकर प्लेऑफ तक के मुकाबले खेले जाएंगे।
PKL 2025 में कितनी टीमें हिस्सा ले रहीं हैं?
PKL 2025 में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो इस प्रकार हैं:
बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, तेलगू टाइटंस, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पलटन, तमिल थलाइवाज, यू मुम्बा और यूपी योद्धाज।
PKL 2025 का नया प्लेऑफ फॉर्मेट
PKL 12 में प्लेऑफ के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। इस बार हर टीम 18-18 लीग मैच खेलेगी और फिर टॉप 8 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। प्लेऑफ का फॉर्मेट इस तरह से होगा:
- 5वें से 8वें स्थान की टीमें प्ले-इन मुकाबले खेलेंगी।
- तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमों के बीच मिनी क्वालीफायर होगा।
- लीग स्टेज की टॉप टीम क्वालीफायर 1 खेलेगी और जीतने पर सीधे फाइनल में जाएगी।
- हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एक और मौका मिलेगा।
- प्ले-इन और एलिमिनेटर मुकाबलों के जरिए बाकी टीमों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
यह नया फॉर्मेट टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बनाएगा, क्योंकि हर टीम को अंत तक क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।
भारत में PKL 12 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर PKL 12 के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
PKL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
PKL 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
PKL 12 फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी PKL 12 का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन एक बार फिर भारत के खेल कैलेंडर में बड़ी धूम मचाने के लिए तैयार है। नया प्लेऑफ फॉर्मेट, रोमांचक मुकाबले और फ्री स्ट्रीमिंग ऑप्शन इस टूर्नामेंट को और भी खास बना देंगे। अगर आप कबड्डी के दीवाने हैं, तो 29 अगस्त से शुरू होने वाले इस सीजन को मिस नहीं करना चाहिए।
PKL 12 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. PKL 12 कब से शुरू हुआ है?
उत्तर: PKL 12 का आगाज 29 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है।
प्रश्न 2. इस बार PKL 12 कहां आयोजित होगा?
उत्तर: PKL 12 के अलग-अलग मुकाबले वाइजैग, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में खेले जाएंगे।
प्रश्न 3. प्रो कबड्डी लीग 2025 को कहां देखा जा सकता है?
उत्तर: टीवी पर PKL 12 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम Jio Hotstar ओटीटी ऐप पर किया जाएगा।
प्रश्न 4. क्या PKL 12 को फ्री में देखा जा सकता है?
उत्तर: नहीं, JioHotstar पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि, यहाँ शुरुआती 5 मिनटों तक फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
प्रश्न 5. इस बार PKL 12 में कितनी टीमें खेल रही हैं?
उत्तर: PKL 12 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो इस प्रकार हैं: बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, तेलगू टाइटंस, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पलटन, तमिल थलाइवाज, यू मुम्बा और यूपी योद्धाज।
कबड्डी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







