महिला वर्ल्ड कप 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांचक होता जा रहा है। अभी इस टूर्नामेंट को शुरू हुए दो हफ्ते हो गए हैं, लेकिन रेस में लगभग सभी टीमें बनी हुई हैं। टीम इंडिया की राह मुश्किल होती जा रही है, लेकिन अब भी उनकी किस्मत उनके हाथों में है।

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने वाली थी, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हुआ। तो चलिए जानते हैं कि अब पॉइंट्स टेबल कैसी दिख रही है और अभी भी कितनी टीमें आगे क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हैं।

नंबर 1 पर हैं इंग्लिश टीम

Womens World Cup 2025 Points Table
Womens World Cup 2025 Points Table

सभी टीमों ने अब तक वर्ल्ड कप में 4-4 मैच खेल लिए हैं और नंबर एक पर इस समय इंग्लैंड है। इंग्लिश टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद से कहीं अधिक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले आसानी से जीते थे, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बारिश ने उन्हें बचा लिया, वरना उनका हारना निश्चित था।

डिफेंडिंग चैंपियन की दमदार शुरुआत

नंबर दो पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। भले ही वो अपने पूरे रंग में नहीं दिख रही हैं, उसके बाद भी वो आसानी से मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में एक कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जिसके चलते उनके 7 पॉइंट्स हैं। नेट रन रेट के चलते वो अभी दूसरे पायदान पर हैं। उनका अगला मुकाबला बांग्लादेश से विशाखापट्टनम (वाइजैग) में होना है।

नंबर 4 पर हैं टीम इंडिया

नंबर 3 पर साउथ अफ्रीका आ चुकी है। उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते उनके 6 पॉइंट्स हैं। नंबर 4 पर मेजबान टीम इंडिया है। उन्होंने भी अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 2 में हार मिली है और उनके 4 पॉइंट्स हैं। उनका अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ है और उसके बाद न्यूज़ीलैंड से भिड़ना है। इन मैचों का नतीजा ही तय करेगा कि वो कहाँ तक जाएँगी।

पाकिस्तान का खुला पॉइंट्स टेबल में खाता

नंबर 5 पर न्यूज़ीलैंड है, जिसके नाम 4 में से 1 जीत और 3 हार के चलते 2 पॉइंट्स हैं। बांग्लादेश की टीम ने भी 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 हार और 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स हैं। जबकि श्रीलंका की टीम के 4 में से 2 मुकाबलों में हार और 2 नो रिजल्ट के चलते 2 पॉइंट्स हैं और पाकिस्तान के 4 मैच में 3 हार और 1 रद्द के चलते 1 पॉइंट है।

महिला वर्ल्ड कप 2025 पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीते हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट (NRR)
1 इंग्लैंड महिला 4 3 0 0 1 7 +1.864
2 ऑस्ट्रेलिया महिला 4 3 0 0 1 7 +1.353
3 साउथ अफ्रीका महिला 4 3 1 0 0 6 -0.618
4 भारत महिला 4 2 2 0 0 4 +0.682
5 न्यूज़ीलैंड महिला 4 1 2 0 1 3 -0.245
6 बांग्लादेश महिला 4 1 3 0 0 2 -0.263
7 श्रीलंका महिला 4 0 2 0 2 2 -1.526
8 पाकिस्तान महिला 4 0 3 0 1 1 -1.887

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version