Thursday, June 11

वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। इस आईपीएल में तो उन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचाया था जिसके बाद से हो लोग उनके और दीवाने हो गए है।

उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडिया ए के मैच लाइव नहीं दिखाए जाते है उनकी अब स्ट्रीमिंग की जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया ए की ट्राई सीरीज को आप कहां पर लाइव देख सकते हैं?

इंडिया ए ट्राई सीरीज के मैच कहाँ खेले जाएंगे?

इंडिया ए ट्राई सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा ले रही है। इन सभी के बीच मैच श्रीलंका में 9 जून से खेले जाने है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे और मुकाबला 2:30 बजे शुरू होगा।

इंडिया ए ट्राई सीरीज के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया ए के बीच मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम मुकाबला जीतेगी, वो खिताब अपने नाम कर लेगी।

इंडिया ए ट्राई सीरीज का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। हालांकि टीवी में इसका लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा।

इंडिया ए ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?

इंडिया ए ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

 9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A

11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A

13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A

15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A

17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A

19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A

21 जून 2026 – फाइनल

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्राज निगम, यश ठाकुर, युवराज सिंह, अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अनुकूल रॉय।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version