टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया दौरे किसी भी देश के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं लेकिन सबकॉन्टिनेंट के खिलाड़ियों के लिए तो और भी ज्यादा मुश्किल होते हैं। हालाँकि उसके बाद भी कुछ खिलाड़ी हर कंडीशन में अच्छा करते हैं और अपनी दम पर टीम को जीत दिलाने में सफल होते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाए हुए हैं।

इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक

5. डेसमंड हेयन्स (Desmond Haynes) – 4 शतक

Desmond Haynes
Desmond Haynes

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज डेसमंड हेयन्स ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर लंबे समय तक टीम को जीत दिलाने में सफलता पाई थी। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वो ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ भी रन बनाते थे।

डेसमंड ने ऑस्ट्रेलिया में 94 मैच खेले हैं जिसमें 36.51 की औसत से 3067 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 123 रन है।

4. तिलकरत्ने दिलशान (Tilakratne Dilshan) – 4 शतक

Tilakratne Dilshan
Tilakratne Dilshan

श्रीलंका के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पहचान बनाई थी। यही नहीं, उन्होंने इस खेल को एक नया शॉट “दिलस्कूप” भी दिया था जो मॉडर्न डे क्रिकेट में काफी फेमस है और बहुत से खिलाड़ी इस शॉट को खेलते हैं ताकि आसानी से रन बना सकें।

दिलशान ने ऑस्ट्रेलिया में 42 वनडे मैचों में 43.94 की औसत से 1494 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 4 शतक भी शामिल हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 161 है।

3. विराट कोहली (Virat Kohli) – 5 शतक

Virat Kohli
Virat Kohli

भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया को देखते ही कोहली की फॉर्म वापस आ जाती है और उनके खिलाफ वो अलग ही बीस्ट बन जाते हैं।

विराट ने ऑस्ट्रेलिया में 29 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 29 पारियों में 1327 रन बनाए हैं। यही नहीं, उसमें 5 शतक भी शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 133 है।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 5 शतक

Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया में काफी शानदार है। वो कट और पुल के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके पास किसी भी गेंद को खेलने के लिए एक सेकंड एक्स्ट्रा रहता है, जो उन्हें इतना बेहतरीन बल्लेबाज बनाता है।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 30 पारियाँ खेली हैं जिसमें उन्होंने 53 की एवरेज से 1328 रन बनाए। इसके अलावा शर्मा ने 5 शतक भी लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 171 रन है।

1. कुमार संगाकारा (Kumar Sangakara) – 5 शतक

Kumar Sangakara
Kumar Sangakara

श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी का जोर दिखाया है। संगा ने अपनी एलिगेंट बल्लेबाजी के दम पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

संगाकारा ने ऑस्ट्रेलिया में 45 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 44 पारियों में 46.85 की औसत से 1921 रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 123 रन है। संगा ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 शतक भी लगाए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version