Most Tackle Points in PKL 2025 Full List: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का शानदार समापन हो चुका है, जिसमें दबंग दिल्ली K.C. ने रोमांचक फाइनल में पुणेरी पलटन को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
यह सीजन पूरी तरह डिफेंडर्स के नाम रहा। जहां कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार पकड़, परफेक्ट ब्लॉक और सटीक टाइमिंग से विपक्षी रेडर्स को बार-बार नाकाम किया।
कबड्डी में डिफेंस किसी भी टीम की असली ताकत माना जाता है, और इस सीजन में नवदीप, जयदीप दहिया, नितेश कुमार, दीपक शंकर और गौरव खत्री जैसे डिफेंडर्स ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।
आइए नजर डालते हैं PKL 2025 फाइनल तक के सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप डिफेंडर्स पर।
PKL 2025 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स लेने वाले टॉप डिफेंडर्स
1. नवदीप (पटना पाइरेट्स) – 21 मैचों में 73 टैकल पॉइंट्स
नवदीप इस सीजन के सबसे सफल डिफेंडर साबित हुए। उन्होंने 21 मैचों में 3.48 की औसत से 73 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए और 65 सफल टैकल्स किए। उनके मजबूत डैश और परफेक्ट टाइमिंग ने पटना पाइरेट्स को कई अहम जीत दिलाई।
2. जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) – 19 मैचों में 68 टैकल पॉइंट्स
जयदीप दहिया ने 19 मैचों में 3.58 की औसत से 68 टैकल पॉइंट्स बनाए और 55 सफल टैकल्स किए। उनके डिफेंसिव ब्लॉक्स और शानदार कॉम्बिनेशन टैकल्स ने हरियाणा को कई बार वापसी दिलाई।
3. नितेश कुमार (तमिल थलाइवाज) – 18 मैचों में 65 टैकल पॉइंट्स
अनुभवी नितेश कुमार ने 18 मैचों में 3.61 की औसत से 65 टैकल पॉइंट्स बनाए और 62 सफल टैकल्स किए। उनके सुपर टैकल्स और सटीक एंगल ने विपक्षी रेडर्स को कई बार हैरान किया।
4. दीपक शंकर (बेंगलुरु बुल्स) – 19 मैचों में 64 टैकल पॉइंट्स
दीपक शंकर ने 19 मैचों में 3.37 की औसत से 64 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए और 59 सफल टैकल्स किए। वे पूरे सीजन बुल्स की डिफेंस लाइन के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बने रहे।
5. गौरव खत्री (पुणेरी पलटन) – 19 मैचों में 62 टैकल पॉइंट्स
गौरव खत्री ने 19 मैचों में 3.26 की औसत से 62 टैकल पॉइंट्स और 57 सफल टैकल्स किए। उनकी ताकतवर पकड़ और फाइनल तक के निरंतर प्रदर्शन ने पलटन को उपविजेता बनाया।
6. अंकित (तेलगू टाइटंस) – 21 मैचों में 52 टैकल पॉइंट्स
अंकित ने 21 मैचों में 2.48 की औसत से 52 टैकल पॉइंट्स बनाए और 50 सफल टैकल्स किए। उन्होंने लगातार टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई बार विपक्षी रेडर्स को रोका।
=6. फजल अत्राचली (दबंग दिल्ली K.C.) – 19 मैचों में 52 टैकल पॉइंट्स
फजल अत्राचली ने 19 मैचों में 2.74 की औसत से 52 टैकल पॉइंट्स हासिल किए और 52 सफल टैकल्स किए। उनकी कप्तानी और डिफेंस लीडरशिप ने दिल्ली को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
=6. सुनील कुमार (यू मुम्बा) – 19 मैचों में 52 टैकल पॉइंट्स
सुनील कुमार ने 19 मैचों में 2.74 की औसत से 52 टैकल पॉइंट्स बनाए और 47 सफल टैकल्स किए। वे शांत और रणनीतिक डिफेंडर के रूप में टीम के लिए अहम रहे।
=6. सौरभ नंदल (दबंग दिल्ली K.C.) – 19 मैचों में 52 टैकल पॉइंट्स
सौरभ नंदल ने 19 मैचों में 2.74 की औसत से 52 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए और 50 सफल टैकल्स किए। उनके डिफेंसिव मूव्स ने पूरे सीजन विरोधियों को परेशान किया।
10. योगेश दहिया (बेंगलुरु बुल्स) – 19 मैचों में 51 टैकल पॉइंट्स
योगेश ने 19 मैचों में 2.68 की औसत से 51 टैकल पॉइंट्स बनाए और 48 सफल टैकल्स किए। उनकी स्थिरता और गेम सेंस ने उन्हें टॉप-10 डिफेंडर्स में जगह दिलाई।
=10. अंकित जागलान (पटना पाइरेट्स) – 22 मैचों में 51 टैकल पॉइंट्स
अंकित जागलान, जो एक ऑलराउंडर हैं, ने इस सीजन डिफेंस में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 मैचों में 2.32 की औसत से 51 टैकल पॉइंट्स बनाए और 47 सफल टैकल्स किए। उन्होंने पटना के लिए कई मौकों पर निर्णायक टैकल्स किए।
यह भी पढ़ें: PKL 12 Points Table: प्रो कबड्डी लीग 2025 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
यह भी पढ़ें: PKL 12 में सबसे ज्यादा सफल टैकल के अपडेटेड आंकड़े
यह भी पढ़ें: PKL 2025 में अब तक टॉप रेडर के अपडेटेड आंकड़े
PKL 12 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | टैकल पॉइंट्स | औसत टैकल पॉइंट्स | सफल टैकल्स |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | नवदीप | पटना पाइरेट्स | 21 | 73 | 3.48 | 65 |
| 2 | जयदीप दहिया | हरियाणा स्टीलर्स | 19 | 68 | 3.58 | 55 |
| 3 | नितेश कुमार | तमिल थलाइवाज | 18 | 65 | 3.61 | 62 |
| 4 | दीपक शंकर | बेंगलुरु बुल्स | 19 | 64 | 3.37 | 59 |
| 5 | गौरव खत्री | पुणेरी पलटन | 19 | 62 | 3.26 | 57 |
| 6 | अंकित | तेलगू टाइटंस | 21 | 52 | 2.48 | 50 |
| =6 | फजल अत्राचली | दबंग दिल्ली K.C. | 19 | 52 | 2.74 | 52 |
| =6 | सुनील कुमार | यू मुम्बा | 19 | 52 | 2.74 | 47 |
| =6 | सौरभ नंदल | दबंग दिल्ली K.C. | 19 | 52 | 2.74 | 50 |
| 10 | योगेश दहिया | बेंगलुरु बुल्स | 19 | 51 | 2.68 | 48 |
| =10 | अंकित जागलान | पटना पाइरेट्स | 22 | 51 | 2.32 | 47 |
नोट: ये आंकड़े PKL 2025 यानी सीजन 12 समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।
इन खिलाड़ियों का डिफेंस गेम प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 को और रोमांचक बना रहा है। गौरव खत्री और नितेश कुमार जैसे खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और बाकी डिफेंडर्स भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ेगी, ये आंकड़े और भी बदल सकते हैं और देखने वाली बात होगी कि सीजन के अंत तक कौन नंबर वन डिफेंडर बनकर उभरता है।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







