PKL 2025 Top Raiders Full List: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का समापन हो चुका है। इस रोमांचक सीजन का फाइनल मुकाबला दबंग दिल्ली K.C. और पुणेरी पलटन के बीच खेला गया, जिसमें दबंग दिल्ली K.C. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुनेरी पलटन को हराकर खिताब अपने नाम किया।
सीजन भर रेडर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके लीडरबोर्ड पर अपनी जगह बनाए रखी। अयान लोचब, भरत हुड्डा और देवांक दलाल जैसे खिलाड़ी लगातार शानदार रेडिंग करके अपनी टीमों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते रहे।
इस सीजन की खास बात यह रही कि अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए चेहरों ने भी अपनी छाप छोड़ी। हर रेड सिर्फ एक अंक नहीं, बल्कि मैच की दिशा बदलने का मौका बनी। यही वजह है कि दर्शक हर खेल में टॉप रेडर्स की परफॉर्मेंस देखने के लिए उत्साहित रहे। आइए नजर डालते हैं PKL 2025 (सीजन 12) के टॉप रेडर्स और उनके आंकड़ों पर।
PKL 2025 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स
1. अयान लोचब (पटना पाइरेट्स) – 22 मैचों में 316 रेड पॉइंट्स
पटना पाइरेट्स के स्टार रेडर अयान लोचब इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने 22 मैचों में 14.36 की औसत से 316 रेड पॉइंट्स जुटाए हैं। इस दौरान उनके नाम 252 सफल रेड्स दर्ज हैं। उनकी सटीक टाइमिंग और आक्रामक रेडिंग ने पटना को कई अहम जीत दिलाई।
2. देवांक दलाल (बंगाल वॉरियर्ज) – 16 मैचों में 271 रेड पॉइंट्स
बंगाल वॉरियर्ज के धुरंधर रेडर देवांक दलाल इस सीजन में अपने बेहतरीन फॉर्म में रहे। उन्होंने सिर्फ 16 मैचों में 16.94 की औसत से 271 रेड पॉइंट्स बनाए और 214 सफल रेड्स की हैं।
3. भरत हुड्डा (तेलगू टाइटंस) – 21 मैचों में 230 रेड पॉइंट्स
तेलगू टाइटंस के ऑलराउंडर भरत हुड्डा ने अपनी रेडिंग क्षमता से सबको प्रभावित किया। उन्होंने 21 मैचों में 10.95 की औसत से 230 रेड पॉइंट्स जुटाए और 181 सफल रेड्स की हैं। उनका ऑलराउंड खेल टीम के लिए कई मौकों पर निर्णायक साबित हुआ।
4. अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) – 18 मैचों में 209 रेड पॉइंट्स
जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल इस सीजन में एक बार फिर टीम के भरोसेमंद रेडर साबित हुए। उन्होंने 18 मैचों में 11.61 की औसत से 209 रेड पॉइंट्स हासिल किए और 173 सफल रेड्स की हैं।
5. अलीरेजा मिर्जाइयन (बेंगलुरु बुल्स) – 20 मैचों में 197 रेड पॉइंट्स
बेंगलुरु बुल्स के ईरानी ऑलराउंडर अलीरेजा मिर्जाइयन ने इस सीजन में दोनों विभागों में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 20 मैचों में 9.85 की औसत से 197 रेड पॉइंट्स बनाए और 162 सफल रेड्स दर्ज की हैं। उनका अनुभव और निरंतरता यू मुम्बा के लिए अहम साबित हुई है।
यह भी पढ़ें: PKL 12 Points Table: प्रो कबड्डी लीग 2025 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
यह भी पढ़ें: PKL 2025 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स की अपडेटेड लिस्ट
यह भी पढ़ें: PKL 12 में सबसे ज्यादा सफल टैकल किसने लगाए हैं? अपडेटेड आंकड़े
PKL 12 के टॉप 10 रेडर्स
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रेड पॉइंट्स | औसत रेड पॉइंट्स | सफल रेड्स |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अयान लोचब | पटना पाइरेट्स | 22 | 316 | 14.36 | 252 |
| 2 | देवांक दलाल | बंगाल वॉरियर्ज | 16 | 271 | 16.94 | 214 |
| 3 | भरत हुड्डा | तेलगू टाइटंस | 21 | 230 | 10.95 | 181 |
| 4 | अर्जुन देशवाल | जयपुर पिंक पैंथर्स | 18 | 209 | 11.61 | 173 |
| 5 | अलीरेजा मिर्जाइयन | बेंगलुरु बुल्स | 20 | 197 | 9.85 | 162 |
| 6 | विजय मलिक | तेलगू टाइटंस | 21 | 166 | 7.90 | 121 |
| 7 | आदित्य शिंदे | पुणेरी पलटन | 18 | 159 | 8.83 | 134 |
| 8 | नितिन कुमार धनखड़ | जयपुर पिंक पैंथर्स | 15 | 155 | 10.33 | 130 |
| 9 | शिवम पटारे | हरियाणा स्टीलर्स | 19 | 155 | 8.16 | 130 |
| 10 | आशु मलिक | दबंग दिल्ली K.C. | 14 | 152 | 10.86 | 119 |
नोट: ये आंकड़े PKL 2025 यानी सीजन 12 समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।
PKL में रेड पॉइंट सिस्टम क्या है?
प्रो कबड्डी लीग में हर रेड में रेडर को अंक जुटाने का मौका मिलता है। किसी डिफेंडर को छूकर लौटने पर उसे 1 पॉइंट मिलता है, जबकि बोनस लाइन पार करने पर 1 बोनस पॉइंट मिलता है (अगर विपक्ष के 6 या उससे अधिक खिलाड़ी कोर्ट में हों)। एक रेड में 3 या उससे अधिक पॉइंट मिलने पर उसे सुपर रेड कहा जाता है। वहीं ऑल-आउट करने पर टीम को 2 अतिरिक्त पॉइंट मिलते हैं।
प्रो कबड्डी लीग (PKL) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







