Monday, February 2

Patna Pirates Beat Dabang Delhi K.C. 33-30 in PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 का 43वां मुकाबला एसएमएस इंडोर स्टेडियम, जयपुर में खेला गया, जिसमें Patna Pirates और Dabang Delhi K.C. आमने-सामने थे। यह मुकाबला आखिरी मिनट तक रोमांच से भरा रहा और अंत में Patna Pirates ने शानदार खेल दिखाते हुए 33-30 से जीत दर्ज की।

यह दिल्ली की इस सीजन पहली हार रही। इससे पहले उन्होंने अपने सभी छह मुकाबले जीते थे। दोनों टीमों ने पूरे मैच में बेहतरीन रेडिंग और डिफेंस का प्रदर्शन किया, लेकिन पटना के रेडर्स ने निर्णायक पलों में बेहतर खेल दिखाया।

पहले हाफ में Dabang Delhi K.C. ने बनाई बढ़त

पहले हाफ की शुरुआत में ही Dabang Delhi K.C. ने बढ़त बना ली थी। उनके स्टार रेडर्स नीरज नरवाल और आशु मलिक लगातार पॉइंट लेते रहे। पटना के डिफेंस पर दिल्ली का दबाव साफ नजर आ रहा था, लेकिन पटना के ऑलराउंडर अंकित जगलान ने सुपर टैकल लगाकर टीम को गेम में बनाए रखा। पहले हाफ में कई खाली रेड और डू-ऑर-डाई रेड देखने को मिलीं। नीरज नरवाल ने बोनस पॉइंट्स के साथ अपनी टीम को बढ़त दिलाई। वहीं पटना के अयान लोचब और सुधाकर एम ने महत्वपूर्ण रेड प्वाइंट हासिल किए। पहले हाफ के अंत में स्कोर बेहद नजदीकी रहा और मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ था।

दूसरे हाफ में Patna Pirates ने की शानदार वापसी

दूसरे हाफ में पटना पाइरेट्स ने शानदार वापसी की। अंकित कुमार राणा ने लगातार सफल रेड करते हुए टीम के लिए 11 रेड पॉइंट और 1 बोनस प्वाइंट हासिल किए। उनके दमदार प्रदर्शन ने पटना को न केवल बराबरी पर लाया बल्कि मैच में बढ़त भी दिलाई। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम ने भी हार नहीं मानी और आशु मलिक ने लगातार सफल रेड डालते हुए स्कोर को करीब बनाए रखा। अजिंक्य पवार ने भी 4 पॉइंट लेकर टीम के लिए योगदान दिया।

हालांकि, निर्णायक पल तब आया जब पटना के डिफेंडर नवदीप और अयान लोचब ने दिल्ली के रेडर्स को रोकते हुए महत्वपूर्ण टैकल पॉइंट लिए। इस बीच पटना ने दिल्ली को एक बार ऑल आउट करके चार महत्वपूर्ण प्वाइंट हासिल किए। दिल्ली की टीम ने आखिरी मिनटों में वापसी की कोशिश की, लेकिन अंकित कुमार राणा के डू-ऑर-डाई रेड में पॉइंट लेकर पटना ने अपनी जीत सुनिश्चित कर दी।

पटना पाइरेट्स के स्टार खिलाड़ी रहे अंकित कुमार

इस मैच में पटना के लिए सबसे बड़ा योगदान अंकित कुमार राणा का रहा, जिन्होंने 12 अंक जुटाए। अंकित जगलान ने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया और 5 टैकल पॉइंट अर्जित किए। अयान लोचब ने रेडिंग के साथ-साथ डिफेंस में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 अंक जुटाए। नवदीप ने 3 टैकल पॉइंट लेकर टीम को मजबूती दी।

दबंग दिल्ली का प्रदर्शन

दिल्ली की टीम के लिए नीरज नरवाल सबसे सफल रेडर रहे। उन्होंने 4 रेड पॉइंट और 4 बोनस प्वाइंट हासिल किए। आशु मलिक ने भी 5 रेड पॉइंट और 1 बोनस पॉइंट लेकर टीम को स्कोर में बनाए रखा। डिफेंस में कप्तान फज़ल अत्राचली, सुरजीत सिंह और संदीप देशवाल ने मिलकर 6 टैकल पॉइंट जुटाए। हालांकि, अहम पलों में डिफेंस टूट गया और यही उनकी हार की बड़ी वजह बनी।

मैच के आंकड़े

मैच के आंकड़े बताते हैं कि Patna Pirates ने 17 रेड पॉइंट और 11 टैकल पॉइंट हासिल किए, जबकि Dabang Delhi K.C. के पास 18 रेड पॉइंट और 9 टैकल पॉइंट रहे। ऑल आउट पॉइंट्स में पटना ने दिल्ली से बढ़त बनाई और यही स्कोरलाइन में फर्क लेकर आया।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version