Puneri Platan and Dabang Delhi K.C. Confirms Top 2 Spot in PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 12 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 87 मैचों के बाद अब अंक तालिका की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इस रोमांचक सीजन में पुणेरी पलटन ने सबसे पहले टॉप-2 में अपनी जगह पक्की की थी और गुरूवार रात को यू मुम्बा के खिलाफ तेलगू टाइटंस की हार के बाद दबंग दिल्ली के.सी. ने भी फाइनल की रेस में एंट्री पक्की कर ली है।
दिल्ली की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 12 जीत दर्ज की हैं और 24 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पुणेरी पलटन पहले स्थान पर बनी हुई है। इसका मतलब यह हुआ कि अब ये दोनों टीमें लीग स्टेज समाप्त होने तक टॉप-2 में रहकर फिनिश करेंगी।
अब कौन खेलेगा फाइनल? क्वालीफायर 1 में भिड़ेंगी पुणेरी पलटन और दबंग दिल्ली
PKL 2025 के फॉर्मेट के अनुसार पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें सीधे क्वालीफायर 1 में जगह बनाती हैं। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एक और मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि पुणेरी पलटन और दबंग दिल्ली में से कोई एक टीम निश्चित रूप से फाइनल में खेलेगी।
दिल्ली और पुणेरी पलटन दोनों ही इस सीजन में लगातार अच्छा खेल दिखा रही हैं। जहां दिल्ली की टीम अपने संतुलित डिफेंस और रेडिंग यूनिट पर भरोसा जता रही है, वहीं पुणेरी पलटन का ऑल-राउंड गेम प्लान हर टीम के लिए चुनौती बना हुआ है।
प्रो कबड्डी लीग 2025 का फॉर्मेट
PKL 2025 का लीग स्टेज 23 अक्टूबर को दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में समाप्त होगा। इस सीजन कुल 12 टीमें 18-18 मैच खेलेंगी, जिससे लीग स्टेज में कुल 108 मुकाबले खेले जाएँगे। लीग के बाद प्लेऑफ स्टेज 25 अक्टूबर से शुरू होगा।
फॉर्मेट के अनुसार, टॉप-2 टीमें क्वालीफायर 1 में खेलेंगी। तीसरे और चौथे स्थान की टीम मिनी क्वालीफायर में भिड़ेंगी। वहीं, 5वें से 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें ‘प्ले-इन’ मुकाबलों के जरिए प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेंगी।
PKL 2025 प्लेऑफ का पूरा फॉर्मेट विस्तार से
- 5वें से 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें दो प्ले-इन मैच खेलेंगी। जीतने वाली टीमें पहले एलिमिनेटर में भिड़ेंगी।
- तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मिनी क्वालीफायर होगा।
- मिनी क्वालीफायर की विजेता टीम एलिमिनेटर 3 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर 2 खेलेगी।
- क्वालीफायर 1 में टॉप-2 टीमें (पुणेरी पलटन और दबंग दिल्ली) आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम पहली फाइनलिस्ट बनेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में एक और मौका मिलेगा।
- क्वालीफायर 2 की विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी।
PKL 2025 Points Table – 90 मैचों के बाद
| स्थान | टीम | खेले | जीते | हारे | अंक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पुणेरी पलटन | 16 | 13 | 3 | 26 |
| 2 | दबंग दिल्ली K.C. | 15 | 12 | 3 | 24 |
| 3 | तेलगू टाइटंस | 15 | 8 | 7 | 16 |
| 4 | बेंगलुरु बुल्स | 15 | 8 | 7 | 16 |
| 5 | हरियाणा स्टीलर्स | 15 | 8 | 7 | 16 |
| 6 | यू मुम्बा | 15 | 8 | 7 | 16 |
| 7 | गुजरात जायंट्स | 15 | 6 | 9 | 12 |
| 8 | तमिल थलाइवाज | 16 | 6 | 10 | 12 |
| 9 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 14 | 6 | 8 | 12 |
| 10 | यूपी योद्धाज | 16 | 6 | 10 | 12 |
| 11 | बंगाल वॉरियर्ज | 14 | 5 | 9 | 10 |
| 12 | पटना पाइरेट्स | 14 | 4 | 10 | 8 |
आज के मैच (17 अक्टूबर 2025)
आज यानी 17 अक्टूबर 2025 को प्रो कबड्डी लीग में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच बंगाल वॉरियर्ज और पटना पाइरेट्स के बीच शाम 7:30 बजे से, दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवाज और दबंग दिल्ली K.C. के बीच 8:30 बजे से और तीसरा मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धाज के बीच रात 9:30 बजे से होगा। सभी मुकाबले दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे।
PKL 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। पुणेरी पलटन और दबंग दिल्ली के.सी. ने टॉप-2 में रहते हुए अपनी फाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली है। अब बाकी टीमें तीसरे से आठवें स्थान तक के लिए कड़ा संघर्ष करेंगी, ताकि प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकें।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







