इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान और पूर्व कोच पॉल कॉलिंगवुड हाल ही में कई विवादों में घिर गए हैं। 49 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में भी काम किया था। लेकिन अब बोर्ड की भविष्य की योजनाओं से उनका नाम हटा दिया गया है। उनके मौजूद न होने का मुख्य कारण उनकी निजी ज़िंदगी और क़ानूनी मुश्किलें बताई जा रही हैं।
कॉलिंगवुड ने इस साल मई के बाद से किसी भी राष्ट्रीय कोचिंग कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए नॉटिंघम में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच से भी नाम वापस ले लिया था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी एशेज सीरीज के लिए भी उन्हें टीम रखा जायेगा।
लीक हुई ऑडियो और सेक्स स्कैंडल

कोलिंगवुड अप्रैल 2023 से यौन संबंधों की पेशकश और अनुचित व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। उनके साथी खिलाड़ी ग्रेम स्वान ने एक पॉडकास्ट में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का जिक्र किया। उस रिकॉर्डिंग के अनुसार वो महिलाओं के साथ लंबे समय तक निजी संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस ऑडियो के लीक होने के बाद क्रिकेट जगत में उनके बारे में काफी चर्चा हो रही हैं।
इसके अलावा, 2007 के टी20 विश्व कप से ठीक पहले केपटाउन के एक स्ट्रिप क्लब में कॉलिंगवुड की यात्रा मीडिया में सुर्खियाँ बनी थी। इसके लिए उस समय इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन पर 1,000 पाउंड का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा, 2022 एशेज में हार के बाद, बारबाडोस के एक समुद्र के पास महिला को चूमते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। इस घटना ने विवाद और बढ़ता चल गया था।
कर चोरी और कानूनी पचड़े
कॉलिंगवुड की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके ऊपर टैक्स चोरी के गंभीर आरोप भी लगे हैं। लंबी जाँच के बाद, एचएम रेवेन्यू एंड कस्टम्स (एचएमआरसी) ने उन्हें £196,000 पाउंड (लगभग ₹2 करोड़) का भुगतान करने का आदेश दिया है।
जाँच में पाया गया कि कॉलिंगवुड ने अपनी नेटवर्थ और इनकम के बारे में गलत जानकारी दी थी। उन्होंने मामले की अपील की, लेकिन अदालत ने उन्हें जुर्माने का भुगतान करने का आदेश दिया है। ईसीबी ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
पॉल कॉलिंगवुड का करियर
पॉल कॉलिंगवुड का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 2005 से 2011 के बीच इंग्लैंड को कई यादगार जीत दिलाईं, लेकिन उनकी निजी ज़िंदगी और कानूनी विवाद अब उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं। क्रिकेट प्रशंसक और विशेषज्ञ दोनों इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि क्या वो भविष्य में फिर से टीम में शामिल होंगे या नहीं।







