प्रो कबड्डी लीग के (Pro Kabaddi League) 11वें सीजन के लीग स्टेज का आयोजन 18 अक्टूबर से 24 दिसंबर तक होने वाला है। यह टूर्नामेंट कुल 3 शहरों (हैदराबाद,पुणे और नोएडा) में खेला जाएगा।
बता दें कि, इस बार भी प्रो कबड्डी लीग में कुल 12 टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे और टॉप 6 में रहने वाली टीमों को आगे के मुकाबलों में खेलने का मौका मिलेगा।
पटना पाएरेट्स के नाम है सबसे ज्यादा PKL का खिताब

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा 3 बार पटना पाएरेट्स ने खिताब जीता है। उन्होंने लगातार तीन सीजन (सीजन 3,4 और 5) में टाइटल जीतकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। उनके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार (सीजन पहला और नौवां), यू मुंबा एक बार (सीजन 2), बंगाल वारियर्स एक बार (सीजन 7), बेंगलुरु बुल्स एक बार (सीजन 6), दबंग दिल्ली केसी एक बार (सीजन 8) और पुनेरी पल्टन (सीजन 10) ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है।
बता दें कि, तमिल थलाइवाज, यूपी योद्धाज, हरियाणा स्टीलर्स,तेलगु टाइटन्स और गुजरात जाएंट्स को अभी तक अपने पहले खिताब जीतने का इंतजार है। इस बार ये टीमें चाहेंगी कि प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में शानदार प्रदर्शन करके खिताब अपने अपने नाम कर चैम्पियंस की सूची में अपना नाम दर्ज करवाए।
Pro Kabaddi League 11 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल:
|
रैंक |
टीम | खेला गया मैच | जीत | हार | टाई |
पॉइंट्स |
|
1 |
पुनेरी पल्टन | 2 | 2 | 0 | 0 | 10 |
| 2 | दबंग दिल्ली | 2 | 1 | 1 | 0 |
6 |
|
3 |
तमिल थलाइवाज | 1 | 1 | 0 | 0 | 5 |
| 4 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 1 | 1 | 0 | 0 |
5 |
|
5 |
यूपी योद्धाज | 1 | 1 | 0 | 0 | 5 |
| 6 | गुजरात जाएंट्स | 1 | 1 | 0 | 0 |
5 |
|
7 |
तेलगु टाइटन्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 5 |
| 8 | बंगाल वारियर्स | 1 | 0 | 1 | 0 |
1 |
|
9 |
बेंगलुरु बुल्स | 2 | 0 | 2 | 0 | 1 |
| 10 | यू मुंबा | 1 | 0 | 1 | 0 |
0 |
|
11 |
हरियाणा स्टीलर्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
| 12 | पटना पाएरेट्स | 1 | 0 | 1 | 0 |
0 |

नोट: यहाँ पर Pro Kabaddi League सीजन 11 के टूर्नामेंट 21 अक्टूबर 2024 तक के मैचों का उपडेट है। बता दें कि, हर एक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








