Friday, March 20

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 के आठवें मैच में हमें पुनेरी पल्टन और गुजरात जायंट्स की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में अपना दमदार खेल दिखाते हुए हुए पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इस मैच में पुनेरी पल्टन ने रेडिंग से ज्यादा डिफेंस में पॉइंट्स हासिल किए हैं।

इसके चलते हुए उन्होंने गुजरात की टीम को 41-19 के विशाल अंतर से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत भी दर्ज कर ली। इसके अलावा इस हार के साथ ही गुजरात जायंट्स की टीम को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में खेलते हुए पुनेरी पल्टन की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और गुजरात को दो बार ऑल आउट करके मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया।

पुनेरी पल्टन ने किया शानदार प्रदर्शन :-

इस मैच में खेलते हुए पुनेरी पल्टन की टीम ने अपनी शानदार रणनीति और डिफेंस के दम पर पूरे मैच में गुजरात की टीम को वापसी करने का कोई मौका ही नहीं दिया था। वहीं इस मैच में उनके डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पॉइंट्स हासिल किए हैं। जबकि उनके रेडरों ने टीम के लिए 17 पॉइंट्स जोड़े थे। इस मैच में उनके डिफेंडर अबिनेश नादराजन ने 6 पॉइंट्स के साथ अपना हाई-5 पूरा किया। जबकि गुरदीप और गौरव ने चार-चार पॉइंट्स बटोरे थे।

Puneri Paltan
Puneri Paltan

इसके अलावा रेडिंग में पंकज ने 5 और आदित्य ने 6 पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके अलावा दूसरी तरफ गुजरात की टीम के लिए केवल एचएस राकेश (6 पॉइंट्स) ही कुछ प्रभाव छोड़ पाए हैं। लेकिन इस मैच में उनकी टीम का डिफेंस पूरी तरह बिखर गया था। जबकि इस मैच के हाफटाइम से पहले पल्टन के डिफेंडर अबिनेश नादराजन ने केवल 15 मिनट में ही अपना हाई-5 पूरा कर लिया था। इसके अलावा अपनी टीम के लिए पंकज मोहिते भी रेडिंग में लगातार पॉइंट्स जोड़ रहे थे।

Abinesh Nadarajan
Abinesh Nadarajan

इस मैच में गुजरात की टीम ने ब्रेक के बाद कुछ बेहतर खेल दिखाया और तीन पॉइंट्स लेकर स्कोर 9-14 कर दिया था। लेकिन इसके बाद उनके डिफेंस की गलतियां ही उनपर भारी पड़ गई। क्यूंकि गुजरात की टीम के लिए दूसरी बार सुपर टैकल की स्थिति बनी थी। लेकिन उनके खिलाड़ी राकेश ने इसे टाल दिया था। इसके बाद डू-ऑर-डाई रेड पर आदित्य को हिमांशु ने रोककर गुजरात को दो पॉइंट्स दिलाए थे। इसके चलते हुए खेल के हाफटाइम तक पल्टन 17-11 से आगे चल रही थी।

दूसरे हाफ में भी पल्टन ने दिखाया दम :-

Puneri Paltan
Puneri Paltan

इस मैच के हाफटाइम के बाद अगले पांच मिनट में दोनों टीमों ने 2-2 पॉइंट्स हासिल किए थे। इसके चलते हुए इन दोनों टीमों के बीच स्कोर का अंतर 6 पॉइंट्स बना रहा था। इसके बाद यह मैच डू-ऑर-डाई रेड्स पर निर्भर हो गया था। इसके बाद पल्टन के खिलाड़ी आदित्य, जिन्होंने अब तक पांच रेड में केवल दो अंक लिए थे, उन्होंने अपनी छठी रेड में शादलू और प्रतीक को आउट कर स्कोर 22-13 कर दिया था। वहीं इसके बाद विशाल ने राकेश को टैकल कर गुजरात को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया था।

Puneri Paltan
Puneri Paltan

इसके बाद फिर पल्टन के खिलाड़ी गौरव ने हिमांशु को चेन टैकल के साथ आउट करके गुजरात का दूसरा ऑल-आउट सुनिश्चित कर दिया। इसके चलते हुए पुनेरी पल्टन ने 28-14 की भारी बढ़त ले ली। इसके बाद फिर लगातार पांच अंक जोड़कर उन्होंने 18 पॉइंट्स की बढ़त बनाई और गुजरात को तीसरी बार ऑल आउट की ओर धकेल दिया। इस बीच पल्टन ने गुजरात को ऑलआउट करते हुए स्कोर 38-14 कर लिया। इस मैच में गुजरात के हरीश ने मल्टीपॉइंट रेड के साथ अंतर थोड़ा कम करने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद पल्टन ने 41-19 से मैच को आसानी के साथ जीत लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version