Puneri Paltan vs Jaipur Pink Panthers PKL 2025 Match 63 Preview: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के मैच 63 में पुणेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स आमने-सामने होंगे। इस सीजन अब तक दोनों टीमों की राहें अलग-अलग रही हैं। जहाँ एक ओर पुणेरी पलटन लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर काबिज है, तो दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स ने हाल ही में अपनी लय पकड़ी है और वे प्लेऑफ की दावेदारी बनाए रखने के लिए इस मुकाबले में जीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
नितिन कुमार और पुणेरी पलटन के डिफेंस के बीच का टकराव इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण होगा। नितिन ने इस सीजन में लगातार सुपर 10 स्कोर किया है और वह जयपुर की रेडिंग यूनिट का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, गौरव खत्री पुणेरी पलटन की डिफेंस लाइन का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अब तक लीग की सबसे मजबूत डिफेंस मानी जा रही है। इसके साथ ही आदित्य शिंदे की रेडिंग क्षमता पुणेरी पलटन की जीत की संभावना को और मजबूत बनाती है, जबकि आर्यन कुमार जयपुर की डिफेंस में निखरता हुआ सितारा बनकर उभर रहे हैं।
मैच डिटेल्स
मैच: पुणेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स, मैच 63, PKL 2025
तारीख: शनिवार, 4 अक्टूबर 2025
समय: 7:30 PM IST
स्थान: SDAT मल्टी पर्पज इंडोर स्टेडियम, चेन्नई
लाइव स्ट्रीमिंग: Star Sports Network और JioHotstar
लाइव स्कोर और अपडेट: prokabaddi.com या Pro Kabaddi Official App
पुणेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स संभावित प्लेइंग सेवन
पुणेरी पलटन
- राइट कॉर्नर – गौरव खत्री
- राइट इन – आदित्य शिंदे
- राइट कवर – अबिनेश नाडराजन
- सेंटर – पंकज मोहिते
- लेफ्ट कवर – गुरदीप
- लेफ्ट इन – असलम इनामदार (कप्तान)
- लेफ्ट कॉर्नर – विशाल भारद्वाज
जयपुर पिंक पैंथर्स
- राइट कॉर्नर – दीपांशु खत्री
- राइट इन – अली चौबतराश
- राइट कवर – आशीष
- सेंटर – नितिन कुमार
- लेफ्ट कवर – रेजा मिर्बाघेरी
- लेफ्ट इन – आर्यन कुमार
- लेफ्ट कॉर्नर – नितिन रावल (कप्तान)
नितिन कुमार की सुपर 10 स्ट्रीक और जयपुर की रेडिंग
नितिन कुमार इस सीजन के सबसे लगातार सुपर 10 स्कोर करने वाले रेडर हैं। 10 मैचों में उनके 109 रेड प्वॉइंट्स और 10.9 की औसत उन्हें PKL 12 का सबसे भरोसेमंद रेडर बनाती है। उनका 59% सफलता दर दर्शाती है कि वे किस हद तक सभी खेल परिस्थितियों में प्रभावी हैं।
नितिन कुमार ने हाल ही के मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। तमिल थलाइवस के खिलाफ 8, यू मुंबई के खिलाफ 14, बंगाल वारियर्स के खिलाफ 13 और यूपी योद्धास के खिलाफ 11 रेड प्वॉइंट्स उनके लगातार फॉर्म की पुष्टि करते हैं।
79% सफलता दर के साथ 11 प्वॉइंट्स और डू-ऑर-डाय रेडिंग में भी उनकी महारत देखने को मिलती है। हालांकि, जयपुर की रेडिंग में नितिन पर भारी निर्भरता है, जहाँ कुल रेड प्वॉइंट्स का 55% उन्होंने ही योगदान दिया है।
इसके अलावा, अली समदी और साहिल ने हाल के मैचों में जयपुर की रेडिंग यूनिट को मजबूती दी है। अली ने पिछली पांच मैचों में 29 प्वॉइंट्स अर्जित किए, जिसमें उनका पहला सुपर 10 भी शामिल है।
जयपुर की रेडिंग यूनिट के सभी खिलाड़ी लगभग फॉर्म में है और यह औसतन 20.7 रेड प्वॉइंट्स प्रति मैच और 49% सफलता दर के साथ PKL 12 की सबसे संतुलित रेडिंग यूनिट्स में से एक है।
पुणेरी पलटन का इस सीजन अब तक का सफर
पुणेरी पलटन ने इस सीजन 11 मैचों में 8 जीत हासिल की हैं। उनकी ताकत उनके संतुलित खेल में है, जो मजबूत डिफेंस और कुशल रेडिंग का मेल है। असलम इनामदार की कप्तानी, आदित्य शिंदे की कुशल रेडिंग और गौरव खत्री की डिफेंसिक क्षमता ने टीम को लगातार सफलता दिलाई है।
टीम की टाई-ब्रेकर में भी शानदार पकड़ रही है। उन्होंने 3 में से 2 मुकाबले जीतकर पुणे ने दबाव में भी अपनी क्षमता दिखाई है।
गौरव खत्री की नेतृत्व वाली मजबूत डिफेंस
गौरव खत्री की अगुआई में पुणेरी पलटन की डिफेंस इस सीजन सबसे प्रभावशाली रही है। 11 मैचों में औसतन 12.1 टैकल प्वॉइंट्स और 40% सफलता दर के साथ पुणे का डिफेंस लीग का सबसे मजबूत माना जाता है।
पिछले 5 मैचों में पुणेरी पलटन के डिफेंस का प्रदर्शन:
- vs Bengaluru Bulls: 13 टैकल प्वॉइंट्स, 52% SR
- vs Bengal Warriorz: 9 टैकल प्वॉइंट्स, 25% SR
- vs Haryana Steelers: 6 टैकल प्वॉइंट्स, 29% SR
- vs U Mumbai: 20 टैकल प्वॉइंट्स, 83% SR
- vs Telugu Titans: 17 टैकल प्वॉइंट्स, 65% SR
गौरव खत्री ने 11 मैचों में 36 टैकल प्वॉइंट्स, 65% सफलता दर और 3 हाई 5 दर्ज किए हैं। उनके साथ गुरदीप और विशाल भारद्वाज ने भी शानदार योगदान दिया है।
आदित्य शिंदे की रेडिंग में कुशलता
आदित्य शिंदे का प्रदर्शन पुणेरी पलटन की रेडिंग की रीढ़ बन चुका है। इस सीजन 10 मैचों में उन्होंने 81 रेड प्वॉइंट्स 69% सफलता दर के साथ अर्जित किए हैं। उनकी डू-ऑर-डाय रैडिंग में दक्षता (15 प्वॉइंट्स, 75% SR) यह दर्शाती है कि वे दबाव में भी कमाल कर सकते हैं।
पंकज मोहिते की वापसी ने टीम की रेडिंग में गहराई और संतुलन प्रदान किया है। उनके पिछले 6 मैचों में 3 सुपर 10 और 45 रेड प्वॉइंट्स ने टीम के आक्रमण को मजबूत किया है।
पुणेरी पलटन की रेडिंग यूनिट औसतन 20.8 प्वॉइंट्स प्रति मैच अर्जित करती है, जिसमें आदित्य 38%, पंकज 29% और कप्तान असलम 17% योगदान देते हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स की हालिया फॉर्म
जयपुर पिंक पैंथर्स ने हाल ही में शानदार वापसी की है। 10 मैचों में 6 जीत के साथ टीम 5वें स्थान पर है। पिछले 5 मैचों में 4 जीत और एक हार ने टीम को सही समय पर लय में ला दिया है।
युवा डिफेंस की भूमिका अहम रही है। आर्यन कुमार और रेजा मिर्बाघेरी की कुशल डिफेंस लाइन ने टीम को लगातार 10+ टैकल प्वॉइंट्स वाले मैचों में जीत दिलाई है।
पिछले 5 मैच में डिफेंस का प्रदर्शन:
- vs Haryana Steelers: 12 टैकल प्वॉइंट्स, 50% SR (जीत)
- vs Tamil Thalaivas: 9 टैकल प्वॉइंट्स, 50% SR (हार)
- vs U Mumba: 11 टैकल प्वॉइंट्स, 35% SR (जीत)
- vs Bengal Warriorz: 13 टैकल प्वॉइंट्स, 45% SR (जीत)
- vs UP Yoddhas: 12 टैकल प्वॉइंट्स, 52% SR (जीत)
आर्यन कुमार का उभरता रूप और रेजा मिर्बाघेरी का अनुभव टीम की डिफेंस में संतुलन प्रदान करता है।
पुणेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पुणेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच कुल 25 मुकाबले हुए हैं। जयपुर ने 14, पुणे ने 9 और 2 मैच टाई रहे हैं। पिछले 5 मुकाबलों में जयपुर ने 4 जीत दर्ज की है। PKL 9 फाइनल में जयपुर की जीत पुणेरी पर मानसिक दबाव भी पैदा करती है।
पुणेरी पलटन vs जयपुर पिंक पैंथर्स मैच में प्रमुख खिलाड़ी भिड़ंत
पुणेरी पलटन रेडर्स vs जयपुर डिफेंडर्स:
- आदित्य शिंदे 1-0 रेजा मिर्बाघेरी
- पंकज मोहिते 2-0 रेजा मिर्बाघेरी
- पंकज मोहिते 1-0 नितिन रावल
- असलम इनामदार 2-1 नितिन रावल
- असलम इनामदार 9-1 रेजा मिर्बाघेरी
जयपुर रेडर्स vs पुणेरी डिफेंडर्स:
- नितिन कुमार 5-1 गौरव खत्री
- नितिन कुमार 5-1 विशाल भारद्वाज
- नितिन कुमार 2-4 अबिनेश नाडराजन
- नितिन कुमार 2-1 गुरदीप
इन टकरावों में टीम की रणनीति और व्यक्तिगत प्रदर्शन मैच के नतीजे तय करेंगे।
मैच की उम्मीद
यह मुकाबला रणनीतिक दृष्टि से बेहद रोचक रहेगा। पुणेरी पलटन की संतुलित टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की हालिया लय के सामने होगी। नितिन कुमार बनाम गौरव खत्री और आदित्य शिंदे बनाम आर्यन कुमार के टकराव मैच का परिणाम तय कर सकते हैं।
डू-ऑर-डाय और क्लच स्थितियों में जीत हासिल करना निर्णायक हो सकता है। जयपुर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड उन्हें मानसिक रूप से फायदा देता है, लेकिन पुणेरी पलटन की मौजूदा फॉर्म उन्हें सबसे चुनौतीपूर्ण विरोधी बनाती है।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







