Monday, February 2

Rahul Chaudhari Returns as Star Supporter for Jaipur Pink Panthers in PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के सबसे बड़े नामों में से एक राहुल चौधरी एक बार फिर मैदान में नजर आने वाले हैं। हालांकि, वह इस बार रेडिंग करने के लिए मैट पर नहीं उतरेंगे, बल्कि जयपुर पिंक पैंथर्स के स्टार सपोर्टर के रूप में स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि सीजन 11 के ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बाद कई लोगों को लगा था कि राहुल शायद PKL से दूर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी? जानिए प्रो कबड्डी लीग में कैसा रहा है उनका सफर

जयपुर के सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार, 18 सितंबर की रात 08:00 बजे से पिंक पैंथर्स और बंगाल वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के दौरान राहुल चौधरी स्टैंड्स में मौजूद रहेंगे और अपनी पुरानी टीम को सपोर्ट करेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस खास मौके को लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उनके करियर के आंकड़े साझा कर फैंस से अंदाजा लगाने के लिए कहा गया था।

फ्रेंचाइजी ने बढ़ाया फैंस का रोमांच

17 सितंबर को पिंक पैंथर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर फैंस से सवाल पूछा था “1045 रेड पॉइंट्स, 42 सुपर 10s और जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा रहे खिलाड़ी कौन हैं, जो आ रहे हैं?” इसके बाद फैंस ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि राहुल चौधरी ही हैं। हालांकि, कई लोगों ने यह भी सोचा कि वह कोचिंग स्टाफ से जुड़ने वाले हैं, लेकिन अगले दिन टीम ने साफ कर दिया कि वह इस मुकाबले में स्टार सपोर्टर होंगे।

आज के मैच में दिखेगा खास उत्साह

फैंस के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पिंक पैंथर्स ने गुरुवार दोपहर एक ट्वीट कर लिखा, “कबड्डी की शान, राहुल चौधरी, हमारे साथ मैदान में आ रहे हैं! पैंथर्स के इस दिग्गज का टीम को सपोर्ट करने का रोमांच जरूर महसूस करें!”

इसके साथ ही उन्होंने राहुल की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें “ग्रेटेस्ट शोमैन” कहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि राहुल की मौजूदगी टीम को कितना मोटिवेट करती है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी? जानिए प्रो कबड्डी लीग में कैसा रहा है उनका सफर

पिंक पैंथर्स के लिए राहुल चौधरी का प्रदर्शन

राहुल चौधरी ने प्रो कबड्डी लीग के सीजन 9 और सीजन 10 में जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रतिनिधित्व किया था। सीजन 9 (2022) में उन्होंने 21 मैच खेले, 38% रेड स्ट्राइक रेट के साथ कुल 73 अंक हासिल किए, जबकि डिफेंस में उनका टैकल स्ट्राइक रेट 12% रहा।

इसके अलावा, उन्होंने सीजन 10 (2023-24) में 4 मैचों में हिस्सा लिया और सिर्फ 6 अंक हासिल किए। इस दौरान उनका रेड स्ट्राइक रेट 26% रहा। भले ही उनका प्रदर्शन इस सीजन में सीमित रहा हो, लेकिन उनका अनुभव और मौजूदगी टीम के लिए हमेशा अहम रही।

PKL के इतिहास में राहुल चौधरी का प्रदर्शन

राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के सबसे सफल रेडर्स में से एक रहे हैं। अपने पूरे PKL करियर में उन्होंने 154 मैच खेले और कुल 1106 अंक अर्जित किए। इनमें 1045 रेड प्वाइंट्स शामिल हैं और उनका औसत 6.78 रेड प्वाइंट्स प्रति मैच का रहा।

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी? जानिए प्रो कबड्डी लीग में कैसा रहा है उनका सफर

चौधरी ने कुल 2291 रेड किए, जिनमें से 45.61% रेड सफल रहे। उनके नाम 42 सुपर 10 और 25 सुपर रेड दर्ज हैं। डिफेंस में भी उन्होंने 210 टैकल किए और 61 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए। उनका टैकल सक्सेस रेट 27% रहा है।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version