Tamil Thalaivas vs Bengaluru Bulls PKL 2025 Match 36 Preview: प्रो कबड्डी लीग 2025 में आज रात फैन्स को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, जब तमिल थलाइवाज का सामना बेंगलुरु बुल्स से होगा। हर बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, मैच का रोमांच दोगुना हो जाता है।
तेज रेडिंग के लिए मशहूर थलाइवाज और दमदार डिफेंस के लिए जानी जाने वाली बुल्स की भिड़ंत हमेशा यादगार रहती है। इस सीजन दोनों टीमें नई रणनीतियों और ताजा जोश के साथ मैदान में उतर रही हैं।
बेंगलुरु बुल्स का पलड़ा अब तक भारी रहा है और उन्होंने आमने-सामने के रिकॉर्ड में बढ़त बनाए रखी है। लेकिन तमिल थलाइवाज ने पिछले कुछ सीजन में सुधार किया है और अब वे बुल्स को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं। इस मैच में दोनों टीमें न सिर्फ जीत के लिए खेलेंगी बल्कि पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत करने की भी कोशिश करेंगी।
मैच डिटेल्स
मैच: तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स, मैच 36, प्रो कबड्डी लीग 2025
तारीख: मंगलवार, 16 सितंबर 2025
समय: रात 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर
लाइव स्कोर और अपडेट्स: prokabaddi.com या प्रो कबड्डी ऐप
दोनों टीमें इस सीजन में दो बार आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला जयपुर में है, जबकि दूसरा मैच 5 अक्टूबर को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।
तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स संभावित प्लेइंग 7
बेंगलुरु बुल्स
राइट कॉर्नर – योगेश (कप्तान)
राइट इन – आशीष मलिक
राइट कवर – संजय
सेंटर – जितेंद्र यादव
लेफ्ट कवर – सत्यप्पा मट्टी
लेफ्ट इन – अलीरेज़ा मिर्जाईन
लेफ्ट कॉर्नर – दीपक शंकर
तमिल थलाइवाज
राइट कॉर्नर – आशीष
राइट इन – नरेंद्र कंडोला
राइट कवर – रौनक
सेंटर – सुरेश जाधव
लेफ्ट कवर – हिमांशु
लेफ्ट इन – अर्जुन देशवाल
लेफ्ट कॉर्नर – नितेश कुमार
तमिल थलाइवाज बनाम बेंगलुरु बुल्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें बेंगलुरु बुल्स ने 12 बार जीत हासिल की है जबकि तमिल थलाइवाज सिर्फ 4 मैच जीत पाए हैं। किसी भी मैच का नतीजा टाई नहीं रहा है। बुल्स का सबसे बड़ा स्कोर 48 रहा है, जबकि थलाइवाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 45 रहा है। यह साफ दिखाता है कि बुल्स लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं।
तमिल थलाइवाज और बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग इतिहास में कई रोमांचक मैच दिए हैं। सीजन 10 में बुल्स ने थलाइवाज को 38-37 से सिर्फ एक प्वॉइंट से हराया था। यह मैच लगातार बढ़त बदलने वाला मुकाबला था। सीजन 11 में थलाइवाज ने जोरदार वापसी करते हुए बुल्स को 42-32 से हराया और अपने मजबूत डिफेंस और रेडिंग का प्रदर्शन किया।
सीजन 9 से 11 तक दोनों टीमों के मैच बेहद करीबी रहे हैं। सीजन 9 में बुल्स ने 40-34 से जीत दर्ज की थी, सीजन 10 में थलाइवाज ने 45-28 से बड़ी जीत पाई थी और सीजन 11 में बुल्स ने फिर 36-32 से जीतकर बढ़त बनाई। इन आंकड़ों से साफ है कि यह मुकाबला हमेशा कांटे का होता है।
दोनों टीमों की प्रो कबड्डी लीग में अब तक का सफर
तमिल थलाइवाज की टीम 2017 में पीकेएल का हिस्सा बनी थी। हालांकि, वह अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन पिछले कुछ सीजनों में उन्होंने संतुलित स्क्वाड तैयार करके लगातार सुधार किया है। राहुल चौधरी और अजय ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ियों ने टीम को पहचान दिलाई थी। इस बार टीम का दारोमदार स्टार रेडर पवन सहरावत पर होगा, जो लगातार प्वॉइंट्स लाने की क्षमता रखते हैं। डिफेंस में नितेश कुमार टीम की रीढ़ हैं।
बेंगलुरु बुल्स 2014 से लीग का हिस्सा हैं और उन्होंने 2018 में प्रो कबड्डी लीग की ट्रॉफी जीती थी। रोहित कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम को एक सफल यूनिट बनाया। इस सीजन में टीम संतुलित नजर आ रही है जिसमें आकाश शिंदे और आशीष मलिक जैसे रेडर और अंकुश राठी जैसे डिफेंडर शामिल हैं। ऑलराउंडर चंद्रनाइक एम टीम को बैलेंस प्रदान करते हैं।
कौन जीत सकता है मुकाबला?
दोनों टीमों के पास मजबूत खिलाड़ी हैं और यह मुकाबला बराबरी का होने की उम्मीद है। तमिल थलाइवाज रेडिंग में आगे रह सकते हैं लेकिन बुल्स का डिफेंस उन्हें चुनौती देगा। जो टीम अपने डिफेंस को स्थिर कर पाई, वही मैच जीतने की प्रबल दावेदार होगी। चूंकि, दोनों टीमें सीजन में दो बार भिड़ेंगी, पहली हार का बदला दूसरी भिड़ंत में लेने का मौका जरूर रहेगा।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







