Monday, August 18

Google News Sports Digest Hindi

Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसके खून में ही कुश्ती बसी हुई है। उनके पिता राजपाल फोगाट भी एक पहलवान थे, और उनकी चचेरी बहनें गीता फोगाट व बबीता फोगाट भी कुश्ती की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुकी हैं।

बचपन से ही विनेश ने कुश्ती के प्रति गहरी रुचि दिखाई और कई कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं। अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर उन्होंने खुद को भारत की शीर्ष महिला पहलवानों में शामिल किया।

Vinesh Phogat Net Worth: व्यक्तिगत जीवन और परिवार

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का व्यक्तिगत जीवन भी उतना ही प्रेरणादायक है जितना उनका पेशेवर सफर। दिसंबर 2018 में उन्होंने साथी पहलवान सोमवीर राठी से शादी की, जो दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। दोनों की कुश्ती के प्रति समान रुचि ने उन्हें भारत के प्रमुख खेल जोड़ों में से एक बना दिया है। उनके परिवार में उनके पिता राजपाल फोगाट और उनकी चचेरी बहनें गीता व बबीता फोगाट शामिल हैं, जो पहले ही कुश्ती की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

कुश्ती करियर और उपलब्धियां

Vinesh Phogat Net Worth
Vinesh Phogat Net Worth /Getty images

विनेश फोगाट का कुश्ती करियर कई उपलब्धियों से भरा पड़ा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए कई महत्वपूर्ण पदक जीते। उनका करियर तब चरम पर पहुंचा जब उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, 2024 के पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में उन्हें अप्रत्याशित रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे विवाद भी पैदा हुआ।

Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट की प्रमुख उपलब्धियां:

  • कॉमनवेल्थ गेम्स: 2014, 2018, 2022 में स्वर्ण पदक
  • एशियाई खेल: 2018 में स्वर्ण, 2014 में कांस्य पदक
  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: 2019 और 2022 में कांस्य पदक
  • एशियाई चैंपियनशिप: कई पदक जीतने का गौरव प्राप्त

Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट की संपत्ति और आय के स्रोत

विनेश फोगाट ने अपने खेल करियर में जबरदस्त सफलता हासिल की है और अब वह राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं, जिससे उनकी संपत्ति में और वृद्धि होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 के पेरिस ओलंपिक से पहले विनेश की कुल संपत्ति ₹5 करोड़ थी। लेकिन ओलंपिक के बाद उनकी प्रसिद्धि और ब्रांड वैल्यू बढ़ने से अब उनकी कुल संपत्ति ₹36.5 करोड़ तक पहुंच गई है। बता दें कि, भारत  सरकार से उन्हें प्रति माह ₹50,000 का वेतन और कुल ₹6 लाख वार्षिक प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती है।

  1. विज्ञापन और एंडोर्समेंट: विनेश की प्रसिद्धि के चलते ब्रांड उन्हें प्रमोशन के लिए ₹75 लाख से ₹1 करोड़ तक की राशि देते हैं।
  2. सरकारी पुरस्कार: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें कई सरकारी पुरस्कार मिले हैं।

विनेश फोगाट की लग्जरी लाइफस्टाइल

Vinesh Phogat Net Worth
Vinesh Phogat Net Worth/Getty Images

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) एक लग्जरी लाइफ स्टाइल से जीती हैं और उनके पास कई महंगी कारें और एक आलीशान बंगला भी है। बंगले की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है साथ ही उनके पास कई प्रकार महंगी कारें भी हैं। नीचे उनके कुछ नाम दिए गए हैं जिन्हे आप देख सकते हैं-: 

  • कार कलेक्शन:
    • मर्सिडीज़ जीएलई: ₹1.8 करोड़
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर: ₹35 लाख
    • टोयोटा इनोवा: ₹28 लाख
    • वोल्वो XC60, हुंडई क्रेटा और टीवीएस स्कूटी मिलाकर ₹64 लाख की कीमत

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version