Paris Olympics 2024: रिलायंस फॉउंडेशन की फॉउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपना विश्वास जताया है। तभी तो अब सर्वसम्मति से एक बार फिर से नीता अंबानी को आईओसी की सदस्या चुना गया है। इसके लिए नीता के पक्ष में सभी 93 वोटर्स ने वोट किया। वहीं साल 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी को पहली बार आईओसी सदस्य चुना गया था।
Paris Olympics 2024 मेरा दोबारा चुना जाना भारतीयों के लिए गर्व की बात :-
Paris Olympics 2024 इस बार नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोटर्स ने वोट किया है। इसके बाद ही नीता अंबानी को सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य चुना गया है। इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा है कि, “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में मेरा फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।
Paris Olympics 2024 मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरा इस तरह से चुना जाना न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। तभी तो अब मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं सदैव तैयार हूं।”
Paris Olympics 2024 नीता अंबानी के नेतृत्व में बना इंडिया हाउस :-
Paris Olympics 2024 तभी तो 40 साल के लंबे इंतजार के बाद नीता अंबानी के नेतृत्व में भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। इसी के बाद साल 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। इसके बाद अब इस बार नीता अंबानी के नेतृत्व में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है। जो इस बार के पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है।
1 Comment
Pingback: Indian Cricketers: जानिए उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो T20I में कभी नहीं लगा सके है अर्धशतक, तीसरा नाम सुनक