Sports: भारत के जूनियर भारोत्तोलक साईराज परदेसी ने एशियाई जूनियर (पुरुष और महिला) भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 86 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए उन्होंने युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इस स्पर्धा में उन्होंने कुल 338 किग्रा वजन उठाया। इस स्पर्धा के स्नैच में उन्होंने 152 जबकि क्लीन एवं जर्क में 186 किग्रा वजन उठाया।
साईराज परदेसी ने जीता कांस्य पदक :-
भारत के जूनियर भारोत्तोलक साईराज परदेसी ने एशियाई जूनियर (पुरुष और महिला) भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 86 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। इस बार खेलो इंडिया युवा खेलों में 81 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान तीन युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले परदेसी ने कुल 338 किग्रा वजन उठाया।

इस बार उन्होंने स्नैच में 152 जबकि क्लीन एवं जर्क में 186 किग्रा वजन उठाया। जबकि महाराष्ट्र के मनमाड के रहने वाले परदेसी ने इससे पहले दोहा में 2024 एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
निशानेबाजी में तीन अन्य भारतीय फाइनल में जगह बनाने के करीब :-
इसके अलावा भारतीय निशानेबाज भवतेग सिंह गिल ने दूसरे दिन 25 के दो परफेक्ट राउंड बनाकर खुद को मैराज अहमद खान के साथ आईएसएसएफ विश्वकप (शॉटगन) में पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखा है। क्यूंकि पहले चार क्वालिफाइंग राउंड के बाद इन दोनों का स्कोर 98 है। इसके बाद अभी दो क्वालिफाइंग राउंड खेले जाने बाकी हैं।

इसके अलावा महिलाओं की स्कीट में गनेमत सेखों भी 24-24 राउंड के साथ फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बनी हुई हैं। इस बीच उनका कुल स्कोर 96 रहा और वह अभी आठवें स्थान पर हैं। इस बार गनेमत ने ट्रैप कॉनकेवर्डे में अपने क्वालिफाइंग राउंड की शुरुआत 10वें स्थान से की। अपने निर्धारित दो राउंड में वह एक-एक निशाना चूक गईं, जिससे दूसरे दिन के अंत में वह आठवें स्थान पर पहुंच गईं थी। वहीं इस बार छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाएंगे।

इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग ले रही दो अन्य भारतीय ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों क्रमश: 96 और 93 के स्कोर के साथ 27वें और 28वें स्थान पर हैं। जबकि अमेरिका की डानिया जो विज्जी 98 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। इसके अलावा पुरुषों की स्कीट में भवतेग ने अब तक चार में से तीन राउंड में 25 का परफेक्ट स्कोर बनाया और उन्होंने अभी अस्थायी रूप से 12वां स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा ओलंपियन मैराज (24, 25, 24, 25) ने भी पहले दिन से अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है और वह 176 खिलाड़ियों में 15वें स्थान पर हैं। जबकि भारत के एक अन्य निशानेबाज पेरिस ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरुका (24, 24, 24, 23) 95 अंकों के साथ फाइनल की दौड़ से बाहर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल से पहले बीते मंगलवार को अंतिम क्वालिफाइंग राउंड खेला गया।
भारत ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते कुल 588 पदक :-
भारत की टीम ने 21वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में कुल 588 पदक जीते हैं। इनमें से उन्होंने 280 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा भारत दूसरी टीम है जिसने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 30 जून से छह जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड एंड फायर गेम्स 2025 में कुल 64 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का कहना है कि इस प्रतियोगिता में 38 स्वर्ण, 21 रजत और 14 कांस्य सहित 73 पदकों के साथ बीएसएफ के दल ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







