Saturday, March 7

गुजरात के युवा तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हेनिल पटेल भारत के उभरते हुए खिलाड़ियों में से एक हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपनी पेस और सीम से अंडर-19 क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

हेनिल ने कम उम्र में ही अंडर-19 टीम तक का सफ़र तय कर लिया है। वह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं 18 वर्षीय हेनिल पटेल?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Henil Patel Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline
Henil Patel Biography Age Height Teams Stats And Career Timeline

पूरा नाम: हेनिल दिलीपभाई पटेल

जन्म: 28 फरवरी 2007 (वलसाड, गुजरात)

उम्र: 18 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम

भूमिका: तेज़ गेंदबाज़

हाइट: 5 फीट 10 इंच

टीमें: इंडिया अंडर-19, गुजरात अंडर-19

अंडर 19 में किया हैं शानदार प्रदर्शन

हेनिल पटेल दाएं हाथ से बल्लेबाज़ी और मीडियम फ़ास्ट गेंदबाज़ी भी करते हैं। 18 साल की उम्र में ही हेनिल पटेल भारतीय युवा क्रिकेट के एक उभरते हुए ऑलराउंडर बन चुके हैं। इंडिया अंडर-19 के लिए वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

हेनिल पटेल एक छोटे से कस्बे में पले-बढ़े। उनके पिता क्रिकेट के बड़े फैन थे और उन्होंने ही अपने बेटे को इस खेल से परिचित कराया था। उसके बाद से उन्होंने लोकल टूर्नामेंटों में खेलते हुए अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी को निखारा। इन टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन गुजरात अंडर-19 टीम में हुआ।

अंडर-19 लेवल में हेनिल पटेल ने शानदार शुरुआत की। साल 2025 में इंग्लैंड के अंडर-19 दौरे के दौरान उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ मुकाबले खेलते हुए शानदार गेंदबाज़ी करके सभी को प्रभावित किया। उन्होंने यूथ टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों में निचले क्रम के बल्लेबाज़ और स्विंग गेंदबाज़ के रूप में लगातार टीम के लिए योगदान दिया।

अब तक हेनिल पटेल 3 यूथ टेस्ट और 12 यूथ वनडे मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने कुल 28 विकेट लिए हैं। पिछले महीने हुए अंडर-19 एशिया कप में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहाँ 4 मैचों में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए। अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पंजा खोला था।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ

वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ

फर्स्ट क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट-A डेब्यू: अभी नहीं हुआ

टी20 डेब्यू: अभी नहीं हुआ

खेलने का अंदाज़ और विशेषताएं

हेनिल पटेल अपनी पेस और सीम के लिए जाने जाते हैं। उनकी उम्र अभी कम है और इसके बावजूद वे निरंतरता के साथ 135 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करते हैं। उनके पास स्विंग कराने की काबिलियत कम है, लेकिन वे सीम कराते हैं, जो बल्लेबाज़ों को और भी ज्यादा परेशान करती है।

हेनिल के पास हाई पेस के साथ-साथ स्लोअर बॉल और कटर भी मौजूद हैं, जिसके चलते वे व्हाइट बॉल के अच्छे गेंदबाज़ बन सकते हैं। यही नहीं, लोअर ऑर्डर में आकर कुछ बड़े हिट्स लगाने में भी माहिर हैं।

हेनिल विकेट लेने के साथ-साथ रनों पर लगाम भी लगा सकते हैं, ताकि दूसरे छोर पर विकेट मिल सके। उनका फिटनेस लेवल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता भविष्य के लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट का एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

यूथ टेस्ट
  • मैच: 3
  • पारियाँ (Innings): 4
  • रन: 60
  • औसत (Average): 15.00
  • अर्धशतक (50s): 0
  • शतक (100s): 0
यूथ वनडे
  • मैच: 14
  • पारियाँ (Innings): 7
  • रन: 62
  • औसत (Average): 15.50
  • स्ट्राइक रेट: 65.26
  • अर्धशतक (50s): 0
  • शतक (100s): 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

यूथ टेस्ट
  • मैच: 3
  • पारियाँ (Innings): 6
  • विकेट: 10
  • औसत (Average): 26.20
  • स्ट्राइक रेट: 48.0
  • 5 विकेट हॉल (5W): 0
यूथ वनडे
  • मैच: 14
  • पारियाँ (Innings): 14
  • विकेट: 20
  • औसत (Average): 20.60
  • स्ट्राइक रेट: 27.5
  • 5 विकेट हॉल (5W): 1

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version